{"_id":"5f5a621b8ebc3e3685326611","slug":"farrukabad-news-farrukhabad-news-knp581888877","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन ले रहा फालोअर फतेहगढ़ कोतवाली में 15 माह से खाना बना रहा भतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन ले रहा फालोअर फतेहगढ़ कोतवाली में 15 माह से खाना बना रहा भतीजा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली में 15 माह से फालोअर की जगह उसका भतीजा भोजन बना रहा था। पुलिसकर्मी जेब से साढ़े चार हजार रुपये प्रतिमाह उसे दे रहे थे। शिकायत एसपी से हुई तो कुछ ही देर बाद की कोतवाली में दूसरे फालोअर की तैनाती कर दी गई है। आरआई ने स्वीकार किया दो अन्य थानों में भी प्राइवेट लोग फालोअर के स्थान पर खाना बना रहे हैं। एसपी ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
फतेहगढ़ कोतवाली में आरआई किश्वर अली ने मेस में खाना बनाने के लिए फालोअर गंगाचरण को तैनात किया था। 15 महीने से गंगाचरण बिना ड्यूटी घर बैठे वेतन लेता रहा। उसके स्थान पर उसका भतीजा चंदन मेस में खाना बना रहा था। अगस्त में चंदन कई दिन नहीं आया। इससे पुलिसकर्मियों को होटल व ढाबे पर खाने के लिए जाना पड़ा। थाने के दरोगा दिनेश ने कोतवाल जय प्रकाश पाल को रिपोर्ट दी।
जब एसपी डॉ. अनिल मिश्रा को जानकारी हुई तो उन्होंने आरआई किश्वर अली को तलब कर पूछताछ की। आरआई ने बताया कि गंगाचरण के हाथ में चोट लग गई थी। इसलिए उसका भतीजा चंदन खाना बना रहा था। 15 महीने तक चोट ठीक न होने की बात कहकर एसपी ने आरआई को फटकार लगाई। आरआई ने एसपी को बताया कि फतेहगढ़ कोतवाली समेत तीन थानों में फालोअर की जगह दूसरे लोग खाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि फालोअर की तैनाती व प्राइवेट युवक को मेस में लगाने के खेल में कई जिम्मेदार शामिल होते हैं। एसपी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि इस बारे में सभी थानों से रिपोर्ट लेकर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।