फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukabad

कायमगंज सीएचसी में आपरेशन से भी प्रसव की व्यवस्था

Tue, 20 Oct 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
farrukabad
फर्रुखाबाद। कायमगंज क्षेत्र की प्रसूताओं के लिए अच्छी खबर है। अब कायमगंज सीएचसी में आपरेशन से प्रसव शुरू हो गया है। इससे गर्भवतियों को प्रसव में दिक्कत आने पर ऑपरेशन के लिए रेफर नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में शहर के लिंजीगंज सिविल अस्पताल के अलावा सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। जिला मुख्यालय पर लोहिया अस्पताल है। लोहिया अस्पताल के अलावा किसी भी सीएचसी में आपरेशन की सुविधा नहीं थी।
विज्ञापन

इनमें 30 बेड की सुविधा वाले कायमगंज सीएचसी पर सर्वाधिक प्रसव कराए जाते हैं। सीएमओ डॉ. वंदना सिंह ने सीएचसी में एनेस्थीसिया के लिए डॉ. गौरव गंगवार से अनुबंध किया है। सीएचसी प्रभारी डा.अनुराग वर्मा ने बताया कि अस्पताल में सर्जन डा. मधु अग्रवाल पहले से तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनेस्थीसिया के लिए अनुबंधित डॉ. गौरव को प्रति आपरेशन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। 15 अक्तूबर को बलीपुर गढ़ी निवासी मोहित की पत्नी रिया का आपरेशन से प्रसव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed