फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukabad dm

स्काउट गाइड के साथ ही नमामि गंगे में भी छोड़ी छाप

Tue, 01 Sep 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
farrukabad dm
फर्रुखाबाद। राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ की शिक्षिका व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर गाइड आदेश गंगवार को राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 1997 में सहायक अध्यापिका हिंदी पद पर नियुक्ति के बाद से उन्होंने शिक्षण कार्य के साथ ही स्काउट गाइड व अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गंगा किनारे स्वच्छता, पौधरोपण, मलिन बस्ती के बच्चों की शिक्षा के लिए दिया गया योगदान भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास निवासी आदेश गंगवार का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है। नियुक्ति के समय से ही वह स्काउट गाइड गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़ीं। छात्रों की सहायता के लिए आदेश गंगवार नाम से यू ट्यूब चैनल पर उन्होंने सरल तरीके से व्याकरण की पाठ्यसामग्री अपलोड की। नमामि गंगे कार्यक्रम में छात्राओं की टीम बनाकर गंगा तट की स्वच्छता, पौधरोपण, गंगा की अविरलता व निर्मलता के लिए जनजागरण कार्य चलाया।
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई के लिए उनके 8 वीडियो एनसीआरटी ने चयनित किए। पंचमढ़ी मध्यप्रदेश में लीडर ट्रेनर का खिताब मिला। लांग सर्विस मंडल, मेडल आफ दी मेरिट, प्रधानमंत्री शील्ड से भी वह सम्मानित हैं। स्काउट गाइड की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह निर्णायक रहीं। ग्रीष्मावकाश में मलिन बस्ती लकूला में बच्चों को शिक्षण देने के साथ ही जागरूकता अभियान भी चलातीं हैं। महिला सशक्तिकरण, नमामि गंगे व भारत स्काउट गाइड पर पुस्तकें 6 प्रकशित हुईं। जलवायु परिवर्तन, भारतीय संस्कृति में विविधता पुस्तक का लेखन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed