{"_id":"5f49464d8ebc3e4ad42a430f","slug":"farrukabad-dm-farrukhabad-news-knp5794079114","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान न मिलने पर नलकूप विभाग के एई व एक्सईएन को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान न मिलने पर नलकूप विभाग के एई व एक्सईएन को घेरा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजकीय नलकूप विभाग में मिस्त्रियों का 11 माह से लेबर का भुगतान नहीं किया गया। इससे नाराज होकर उन्होंने शुक्रवार को काम बंद कर चेन पुली जमा कर दी। नारेबाजी करते हुए सहायक अभियंता को घेर लिया।
नोकझोंक के बाद अधिशासी अभियंता का घेराव कर दिया। वहां दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। एक्सईएन ने कहा कि ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया है। दो-चार दिन में मिल जाएगा।
जनपद में करीब 325 राजकीय नलकूप हैं। इनकी देखरेख को नौ तकनीशियन तैनात हैं। वह मोटर खोलने से लेकर बांधने का काम लेबर से कराते हैं। नलकूप मिस्त्रियों को नवंबर 2019 से भुगतान नहीं मिला है।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर राज्य कर्मचारी महासंघ जिला महामंत्री प्रमोद कुमार दीक्षित के नेतृत्व में तकनीशियन संघ अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, मंत्री प्रभात कुमार सिंह, सत्यवीर सिंह, शैलेश गुप्ता, सुनील, अरुण प्रताप, राकेश चंद्र आदि एकत्र हुए और नारेबाजी शुरू हो गई।
माहौल देख एई चतुर्थ रामकिशोर अपने कार्यालय से खिसक गए। इस पर कर्मचारी सहायक अभियंता इमरान अंसारी के कक्ष में पहुंचे। वहां भुगतान को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। सहायक अभियंता सभी के साथ एक्सईएन के पास पहुंचे। गुणवत्ता की टिप्पणी को लेकर अधिशासी अभियंता से मुंहाचाही हुई।
अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सभी ठेकेेदारों को भुगतान कर दिया गया है। वह मिस्त्रियों को भुगतान करेंगे।