फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmers surrounded DM office

भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों ने डीएम कार्यालय घेरा

Tue, 23 Mar 2021 05:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded DM office
कलक्ट्रेट में डीएम से भाकियू नेता की होती नोकझोंक। - फोटो : FARRUKHABAD
किसानों ने डीएम कार्यालय घेरा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। वरासत में वसूली और चकबंदी प्रक्रिया बंद करने की मांग को लेकर भाकियू ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। चकबंदी कार्यालय बंद कराने की बात पर किसान नेता की डीएम से झड़प हो गई। डीएम ने समस्याओं के निस्तारण का भरोसा देकर किसानों को शांत कराया। किसानों ने पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा की अगुवाई में तीन ट्रैक्टर-ट्राली से किसान डीएम का घेेराव करने कलक्ट्रेट जा रहे थे। विकास भवन तिराहे के पास पुलिस ने किसानों को रोककर ज्ञापन मांगा लेकिन किसान नहीं माने। कलक्ट्रेट जाकर किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी और करीब एक घंटे तक डीएम कार्यालय घेरे रहे। डीएम ने ज्ञापन देने के लिए कार्यालय में बुलाया।
विज्ञापन

प्रभाकांत ने डीएम को बताया कि मोहम्मदाबाद के गांव खिमसेपुर में तैनात लेखपाल वरासत के नाम पर वसूली कर रहे हैं। ये भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर लेखपाल ने नेत्रपाल शाक्य व महेश चंद्र के साथ अभद्रता की। चकबंदी में भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया। जिलाधिकारी ने ज्ञापन मांगा लेकिन प्रभाकांत ने चकबंदी कार्यालय में ताला लगने के बाद ही ज्ञापन देने की बात कही। इस पर किसान नेता की डीएम से झड़प हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान कार्यालय से निकालकर किसान चकबंदी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। यह देख कर्मचारी फाइलें समेटकर कार्यालय बंद करने लगे। ताला बंद होने के बाद किसान डीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। डीएम ने समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया।

ज्ञापन में किसानों ने लेखपाल को गांव से हटाने, गांव बराकेशव व सिनौड़ा में चकबंदी प्रक्रिया निरस्त करने, गांव बहोरा व चौसपुर में चकबंदी समाप्त करने, अन्ना गोवंश पकड़वाने व शीतगृहों के बाहर बोर्ड पर भंडारण रेट लिखवाने की मांग की। अमर सिंह, संजय कुमार, बलराम सिंह, होशियार सिंह, मुकेश शर्मा आदि ने समस्याओं का निस्तारण न होने पर होली पर्व के बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में करीब एक सैकड़ा से अधिक किसान मौजूद थे। इस दौरान पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed