फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer's son, became a YouTube star

Farrukhabad News: किसान का बेटा, बना यू-ट्यूब का स्टार

Tue, 11 Apr 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 11 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer's son, became a YouTube star
फर्रुखाबाद। मन में अगर जज्बा कुछ कर दिखाने का हो तो कोई भी काम इतना कठिन नहीं है, जो आपको रोक सके। जिले के सुरजीत कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। उन्होंने मात्र एक वर्ष में ही यू-ट्यूब पर वीडियो बनाकर सिल्वर बटन हासिल कर ली है। उनके यू-ट्यूब चैनल पर सवा तीन लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। सिल्वर बटन मिलने के बाद लोग उन्हें बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं ।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव भटकुर्री निवासी किसान सुभाष चंद्र सक्सेना के पुत्र सुरजीत कुमार (26) उर्फ राज सक्सेना ग्रेटर नोएडा में ओप्पो कंपनी में नौकरी करते थे। कोविड-19 संक्रमण के दौरान वह अपने गांव वापस आ गए। उन्होंने यू-ट्यूब पर रजिस्ट्रेशन कर राजशार्ट 52 नाम से चैनल बनाया। जिस पर उन्होंने कॉमेडी, इमोशनल, भक्ति जैसी वीडियो बनाने शुरू किए। देखते ही देखते लोगों ने उनके चैनल को पसंद करना शुरू कर दिया। सिर्फ एक वर्ष में उन्होंने यू-ट्यूब पर सिल्वर बटन हासिल कर लिया। अब वह गोल्डन बटन पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत में सुरजीत ने बताया कि उनके पिता किसान हैं। मां गृहणीं। उन्होंने बीएससी तक पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में परिवार के लोगों ने काफी विरोध किया, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं मानी। तीन अप्रैल को जब उनका सिल्वर बटन आया तो परिवार के सभी लोगों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। उन्होंने बताया कि जिले व आसपास के लोग उन को बधाई देने के लिए घर पर आ रहे हैं। वह अपने सभी दर्शकों का धन्यवाद देते हैं। जिनके प्यार से उनको सिल्वर बटन प्राप्त हुआ है। दर्शकों का प्यार ऐसे ही बना रहा तो जल्द गोल्डन बटन भी प्राप्त कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed