फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmers locked 30 cattle grazing their crops in a pen.

Farrukhabad News: किसानों ने फसल चर रहे 30 गोवंश बाड़े में बंद किए

Thu, 04 Dec 2025 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers locked 30 cattle grazing their crops in a pen.
कमालगंज। श्रंगीरामपुर में बुधवार रात फसल चर रहे 30 गोवंशों को किसानों ने बाड़े में बंद कर लिया। जानकारी होने पर अधिकारियों ने सभी गोवंशों को बाड़े से निकलवाकर गोशाला भिजवाया।
विज्ञापन


निकटवर्ती गांव के पशुपालकों दूध दुहने के बाद गोवंशों को खेतों की ओर हांक देते हैं। यह गोवंश किसानों की फसलों को तबाह कर रहे हैं। परेशान श्रंगीरामपुर के किसानों ने चौराहे के आगे होली के स्थान पर एक बीघा क्षेत्र में बांस-बल्ली लगाकर बाड़ा तैयार किया। मंगलवार व बुधवार रात को किसानों ने 30 से ज्यादा गोवंशों को पकड़कर बाड़े में बंद कर दिया और अधिकारियों को सूचना दी। ग्राम विकास अधिकारी आलोक दुबे गुरुवार को बाड़ा स्थल पर पहुंचे। वाहनों से गोवंश गोशाला भिजवा दिए। उन्होंने बताया कि सिंधौली व हसनापुर गोशाला में कुल 30 गोवंश पहुंचा दिए गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में करीब 20 गांवों के किसान रात को जागकर आलू, गेहूं व सरसों की फसल की रखवाली कर रहे हैं। झुंड के झुंड आकर खेत में घुस जाते हैं। समस्या से परेशान किसानों ने खुद बाड़ा बनाकर गोवंश पकड़ने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहावलापुर निवासी किसान जसवीर उर्फ जस्सू ने कहा कि कुंडपुरा के पशुपालक रात को दूध दुह लेने के बाद अपने गोवंशों को किसानों की फसलें चरने के लिए हांक देते हैं। दो दिन पूर्व किसान जयवीर व जैतपाल ने रात को 20 बीघा गेहूं में गोवंश चरते देखे तो वह उन्हें कुंडपुरा की ओर हांक रहे थे। रास्ते में घात लगाए बैठे पशु पालकों ने दोनों पर हमला कर दिया। गांव के किसान ने डीएम से कार्रवाई के लिए फरियाद की। घटना की तहरीर कमालगंज थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed