फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmers in panic due to the announcement of government potato purchase

Farrukhabad News: सरकारी आलू खरीद की घोषणा से ऊहापोह में किसान

Sat, 11 Mar 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 11 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers in panic due to the announcement of government potato purchase
फर्रुखाबाद। किसानों को आलू के कच्चे पक्के सीजन में गत वर्ष की भांति भाव न मिलने के चलते इस बार काफी घाटा उठाना पड़ रहा है। फसल का मोल न मिलने से किसानों की हालत दयनीय हो गई है। सरकार ने किसानों के आलू की खरीद की घोषणा की है। इस घोषणा से यहां के सामान्य आलू पैदा करने वाले किसानों में एक आस जगी है। उनका आलू सरकार 650 रुपये क्विंटल कि दर से खरीद लेगी। लेकिन अभी यह निश्चित नहीं है कि सरकार सुपर क्वालिटी का आलू खरीदेगी या सामान्य आलू।
विज्ञापन

जनपद में हुई आलू कि बंपर पैदावार से कच्चे व पक्के सीजन में अच्छे भाव कि उम्मीद थी। कच्चे सीजन में ही मंडी में आवक अधिक होने के चलते भाव गत वर्ष 1000 रुपये प्रति क्विंटल की अपेक्षा इस बार सामान्य आलू 300 से 350 रुपये प्रति क्विंटल पर ही टिका रहा। ऐसी स्थिति में किसानों को उनकी लागत निकालना भी मुश्किल हो गया। किसानों द्वारा हाय तौबा मचाए जाने के उपरांत सरकार ने आलू किसानों की दुर्दशा की सुध लेते हुए कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह को जायजा लेने के लिए भेजा था। किसानों की स्थिति से वाकिफ होकर सरकार ने 650 रुपये प्रति क्विंटल आलू खरीदने की घोषणा की है। जिला आलू विकास अधिकारी रामनरायन सिंह ने बताया कि सरकार कि पहल पर अब आढ़ती नेपाल भी आलू भेज सकेंगे। इससे किसानों को और भी अधिक राहत मिलने की उम्मीद जगी है। शीतगृह कोषाध्यक्ष मनोज रस्तोगी ने बताया कि जनपद के शीतगृहों में 80 से 85% भंडारण पूर्ण हो चुका है। अब किसान सरप्लस आलू को मंडी में बेचने के लिए ला रहा है।
विज्ञापन

आलू आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर वर्मा ने बताया कि मंडी में आलू कि आवक मई तक बनी रहेगी। बताया कि सुपर छट्टा क्वालिटी का आलू आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र को भेजा जा रहा है। इन प्रदेशों में भेजे जाने वाले आलू कि आवक मंडी में कुल आने वाले आलू की 15 प्रतिशत ही है। शेष 85 प्रतिशत आलू चेचक मिक्स है। जिसे प्रदेश की पूर्वांचल के जनपदों के साथ ही पड़ोसी जनपदों के व्यापारियों द्वारा खरीदा जा रहा है। मंडी में सामान्य आलू का भाव 311 से 401 रुपये प्रति क्विंटल, सामान्य छट्टा आलू 441 से 501 रुपये प्रति क्विंटल, छट्टा सुपर आलू का भाव 551 से 651 रुपये प्रति क्विंटल पर बना हुआ है। सरकारी खरीद की घोषणा से उन किसानों में आस जगी है जिनका आलू 300 से 400 रुपये क्विंटल ही बिक रहा है। लेकिन किसानों का मानना है कि सरकार ने यदि ग्रेडिंग का आलू लिया तो उन्हें इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विगत वर्षों सरकार ने आलू की सरकारी खरीद की थी। इसमें एक निश्चित आकार का सुपर छट्टा आलू ही खरीदा गया था। उस समय आलू लेकर क्रय केंद्रों पर पहुंचे किसानों को आलू बेचने में काफी कठिनाई हुई थी। यदि इस बार भी सरकार उन्नत और उच्च किस्म का आलू खरीदती है, तो किसानों का कोई भी भला नहीं होने वाला है। मंडी में आलू बेचने आए किसानों का मानना है, कि सरकार ने अभी तो सरकारी खरीद की घोषणा की है। जब तक सरकार की यह योजना धरातल पर उतरेगी। क्रय केंद्र खोलने के आदेश होंगे। तब तक आलू की अधिकतम फसल बिक चुकी होगी। बाजार में शेष बचे आलू की कीमत सरकारी खरीद से कहीं अधिक होगी। तब किसान सरकार को कम दाम में आलू क्यों बेचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed