फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer's dead body found trapped five km away from home

Farrukhabad News: घर से पांच किमी दूर फंदे सेलटका मिला किसान का शव

Sat, 06 Jan 2024 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Farmer's dead body found trapped five km away from home
फर्रुखाबाद। घर से निकले युवक का शव पांच किमी दूर जंगल में पेड़ पर अंगौछे के सहारे फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर घाट निवासी खुशीराम राजपूत का 22 वर्षीय पुत्र शिवराज शुक्रवार दोपहर बाद घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। गांव से करीब पांच किमी दूर जंगल में खड़े एक पेड़ पर अंगौछे के सहारे उसका शव लटका मिला।

सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसके भाई नीरज ने बताया कि करीब आठ माह पूर्व शिवराज की शादी जनपद हरदोई के थाना हरपालपुर के गांव अन्ना निवासी सरिता से हुई थी। घर में किसी तरह की कोई बात भी नहीं हुई। उसने फंदा क्यों लगाया। इसके बारे में किसी को भी पता नहीं है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। युवक की मौत पर मां रामगुनी, भाई सरवन आदि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed