फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmers' data feeding verification is slow in farrukhabad

किसानों की डाटा फीडिंग सत्यापन ने की मंद

Sat, 16 Feb 2019 11:09 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Sat, 16 Feb 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Farmers' data feeding verification is slow in farrukhabad
work on Computer
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों की डाटा फीडिंग की गति धीमी हो गई है। कहीं सत्यापन रिपोर्ट न पहुंच पाने से कंप्यूटर ऑपरेटर खाली बैठे रहते, तो कहीं पूरे ऑपरेटर ही नहीं पहुंच रहे हैं। इससे अब तक 35 फीसदी किसानों की ही फीडिंग हो सकी है।
विज्ञापन


दो हेक्टेयर से कम भूमि पर खेती करने वाले किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रुपये वार्षिक दिए जाने हैं। 20 फरवरी तक पहली किस्त 2000 रुपये किसानों के खातों में डाली जानी है। इसके लिए लेखपालों द्वारा जिले के पंजीकृत व भूलेख खतौनी के आधार पर किसानों का सत्यापन कराया जा रहा है। जिला पंचायत बार रूम में तहसील अमृतपुर, कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में तहसील सदर व कायमगंज तहसील में किसानों की डाटा फीडिंग हो रही है। इसके लिए 50 कंप्यूटरों पर रात व दिन दो शिफ्टों में ऑपरेटरों की तैनाती कर फीडिंग कराई जा रही है। 
विज्ञापन


शनिवार को एनआईसी में फीडिंग की स्थिति का जायजा जिलाधिकारी मोनिका रानी व सीडीओ अपूर्वा दुबे ने लिया। अधिकांश कंप्यूटर खाली पड़े थे। कंप्यूटर ऑपरेटर के मुताबिक रात में जिला उप कृषि निदेशक राजकुमार ने अपने सामने फीडिंग कराई। लेखपालों द्वारा सत्यापन रिपोर्ट न आने से फीडिंग के लिए उनके पास सुबह से डाटा नहीं हैं। इससे आपरेटर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिला बार रूम में तैनात कानूनगो हरीकृष्ण ने बताया कि पांच ऑपरेटर फीडिंग कर रहे हैं। जबकि डूडा के पांच ऑपरेटर ड्यूटी पर ही नहीं आए। अमृतपुर क्षेत्र के पंजीकृत किसानों की फीडिंग पूरी हो चुकी है, जबकि भूलेख सत्यापन के आधार पर फीडिंग हो रही है। अब तक 15 हजार किसानों का डाटा फीड हो चुका है। 


जिला उप कृषि निदेशक राजकुमार ने बताया कि शाम तक जिले के 81 हजार किसानों का डाटा फीड हो चुका है। शनिवार को लेखपालों द्वारा सत्यापन डाटा काफी देरी से मिला। सत्यापन में समय लगने से फीडिंग गति नहीं पकड़ पा रही है। अब तक 35 फीसदी फीडिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed