{"_id":"619a8e2c594b1c0c833c7c9d","slug":"farmers-buy-wheat-seeds-at-50-percent-discount-from-government-warehouse-farrukhabad-news-knp665312465","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी गोदाम से 50 प्रतिशत छूट पर गेहूं बीज खरीदें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी गोदाम से 50 प्रतिशत छूट पर गेहूं बीज खरीदें किसान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले के सभी राजकीय कृषि बीज गोदामों पर गेहूं का उन्नतशील बीज पहुंच गया है। किसान अपने नजदीकी गोदाम पर जाकर बीज ले सकते हैं। किसानों को बीच पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। छूट का पैसा उनके खाते में जाएगा।
उप निदेशक कृषि राजकुमार और जिला कृषि अधिकारी डॉ.राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी सात ब्लाकों के राजकीय बीज गोदामों पर गेहूं का बीज पहुंचा दिया गया है। प्रत्येक गोदाम पर सात प्रजातियों का बीज उपलब्ध है। सभी प्रजाति के बीज पर किसानों को 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। किसान को बीज खरीदते समय पूरा पैसा देना होगा।
छूट का पैसा डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजा जाएगा। कुल 3159 क्विंटल बीज उपलब्ध है। आधारीय बीज 39.15 रुपये प्रति किग्रा और प्रमाणित बीज का मूल्य 37 रुपये प्रति किग्रा है। कृषि अधिकारियों ने बताया कि उन्नत प्रजाति के बीज की बुुवाई से प्रति हेक्टेयर 50 से 70 क्विंटल गेहूं की उपज होगी। जिला कृषि अधिकारी डॉ.राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्नति प्रजाति के गेहूं की बुवाई 14 नवंबर से 15 दिसंबर तक की जा सकती है। अगैती बुवाई से उपज ज्यादा होगी।
विज्ञापन
इस प्रजाति की बीज उपलब्ध
एचडी 2967, एचडी 3086, डीबीडब्लू 222, पीबीडब्लू उन्नत 550, पीबीडब्लू 723, डब्लूबी-2, एचआई 1563 उन्नत।