{"_id":"672d09184d4d31befc0f4314","slug":"farmers-agreed-to-shift-toll-plaza-building-100-meters-away-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-117381-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: टोल प्लाजा भवन 100 मीटर दूर शिफ्ट करने पर किसानों से बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: टोल प्लाजा भवन 100 मीटर दूर शिफ्ट करने पर किसानों से बनी सहमति
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 730सी हाईवे के किनारे गांव वाहिदपुर में टोल प्लाजा भवन 100 मीटर शिफ्ट करने पर गुरुवार को किसानों से सहमति बन गई। प्रशासन ने किसानों पर कार्रवाई न करने का लिखित भरोसा दिया। भवन के लिए बनाया गया ढांचा हटाने के साथ टोल प्लाजा निर्माण का काम शुरू कर दिया गया।
गांव वाहिदपुर में एनएचएआई द्वारा 730सी हाईवे पर आबादी क्षेत्र में बन रहे टोल प्लाजा को लेकर भाकियू नेता विरोध कर रहे थे। आंदोलन के चलते छह माह से निर्माण भी रुका था। कई बार प्रशासन से वार्ता भी विफल हुई। पिछले दो दिन से मामला शांत करने की कवायद चल रही थी। गुरुवार को एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय, एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने भाकियू(टिकैत गुट) के मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, प्रदेश महासचिव विजेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य, मैनपुरी जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य के साथ बैठक कर वार्ता की।
इस दौरान आबादी से 100 मीटर दूर टोल प्लाजा भवन का निर्माण कराने की सहमति बनी। इससे एडीएम ने भवन के लिए बनाया गया ढांचा, पिलर की सरिया आदि हटाने के निर्देश दिए। एडीएम ने यह भी आश्वासन दिया कि टोल प्लाजा के लिए आंदोलन करने वाले किसी भी किसान या किसान नेता के खिलाफ प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस पर स्थानीय किसान व किसान नेता सहमत हो गए।
विज्ञापन
अब टोल भवन 100 मीटर दूर हटाकर जेड आकार का बनाया जाएगा। किसानों के लिए एनएचएआई टोल भवन के दोनों ओर सड़क निर्माण कराएगा। भाकियू जिला प्रवक्ता एवं विधिक सलाहकार अजय कटियार ने बताया कि टोल प्लाजा के पूर्व में बन रहे कमरे का ढांचा हटाने का कार्य शुरू करा दिया गया है।
इस दौरान कृष्ण गोपाल मिश्रा, विजय शाक्य, अभय यादव, मुकेश शर्मा, लक्ष्मी शंकर जोशी, शिवराम सिंह, प्रदीप कुशवाह मौजूद रहे। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि टोल भवन 100 मीटर दूर शिफ्ट करने पर समझौते के बाद टोल प्लाजा का निर्माण शुरू करा दिया गया है।