{"_id":"605749508ebc3e8ccd2e2e75","slug":"farmer-s-death-due-to-current-a-scorching-farrukhabad-news-knp6189480122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली करंट से किसान की मौत, एक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली करंट से किसान की मौत, एक झुलसा
विज्ञापन
सुखश्याम की फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
करंट से किसान की मौत, एक झुलसा
फर्रुखाबाद। खेत की सिंचाई करते वक्त सबमर्सिबल पंप चलाने पहुंचे एक किसान को स्टार्टर से करंट लग गया। उसे बचाने गया सबमर्सिबल पंप स्वामी भी चिपक गया। बमुश्किल दोनों को छुड़ाया गया। लोहिया अस्पताल में किसान को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे की हालत खतरे से बाहर है।
नवाबगंज थाने के गांव बीसलपुर निवासी सुखश्याम बाथम (55) गांव के ही भूरे शर्मा के सबमर्सिबल पंप से अपने खेत में रविवार को पानी लगाने गया था। सुबह करीब 11 बजे बिजली चली गई। कुछ देर बाद जब बिजली आई, तो सुखश्याम सबमर्सिबल पंप चलाने पहुंचा। उसने जैसे ही स्टार्टर पर हाथ रखा, तो उसी में चिपक गया।
चीख सुनकर पास में ही काम कर रहे भूरे शर्मा ने उसे बचाने का प्रयास किया, तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। कुछ लोगों ने दौड़कर स्टार्टर में डंडा मार कर दोनों को अलग किया। तब तक सुखश्याम गंभीर रूप से झुलस चुका था।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर सुखश्याम और भूरे को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने सुखश्याम को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि भूरे का इलाज चल रहा है। सुखश्याम चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके तीन पुत्र रोहित, विमल, कमल और तीन पुत्री आरती, रीना और बविता हैं। पत्नी गीता देवी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।