फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer murdered with sharp weapon in transaction dispute

Farrukhabad News: लेनदेन के विवाद में किसान की धारदार हथियार से हत्या

Wed, 26 Jul 2023 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Farmer murdered with sharp weapon in transaction dispute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संकिसा। रुपये लेनदेन के विवाद में खेत में सो रहे किसान की मंगलवार रात धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह ग्रामीण ने किसान का शव देखकर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी व सीओ कायमगंज ने मौके पर जांच की। फारेंसिक टीम ने मौके पर खून के नमनूे लिए।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव बिछौली निवासी राकेश कश्यप(50) गांव नौली निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामनिवास का खेत बटाई पर लिए थे। खेत में मूंगफली की फसल खड़ी है। मंगलवार रात नौ बजे राकेश घर से खाना खाकर खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए चले गए। वह रामनिवास के नलकूप के पास चारपाई पर सो गए। रात में किसी समय हमलावरों ने चारपाई पर सोते समय ही राकेश पर धारदार हथियारों से कई प्रहार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

गांव का गोविंद बुधवार सुबह खेत के पास से गुजरा तो उसने राकेश को खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा हुआ पाया। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। गांव के गौरव मिश्रा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर एएसपी डॉ.संजय कुमार, सीओ सोहराब आलम, एसओ दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी की। फारेंसिक टीम ने मौके पर खून के नमूने लेकर अन्य साक्ष्य एकत्र किए। राकेश की पत्नी वीरवती की बीस वर्ष पहले मौत हो गई थी। पुत्र संजीव दिल्ली में रहकर ट्रक चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई राजेश व विनोद ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले राकेश का रुपये लेनदेन को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। सूचना पर पुत्र संजीव भी कुछ घंटों के बाद गांव पहुंच गया। उसने रुपये के लेनदेन के विवाद में गांव के रामकिशोर, मदनलाल, विनोद, सरफू, मुकुट सिंह, धमेंद्र, सुनील व जितेंद्र के खिलाफ पिता राकेश की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी डॉ.संजय कुमार ने बताया कि किसान राकेश की खेत में रखवाली करते समय रात को धारदार प्रहार से हत्या कर दी गई है। पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगा दी गई हैं।


परिजनों का हाल बेहाल
राकेश की हत्या के बाद पुत्र संजीव, पुत्री शिखा व बहू पुष्पा रो-रोकर बेहाल हो गई। पुत्र संजीव ने बताया कि पिता बटाई पर खेती करते थे। उनका गांव के लोगों से रुपये लेनदेन को लेकर मामूली विवाद हुआ था। उन लोगाें को पिता की हत्या नहीं करनी चाहिए। आरोपियों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed