फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer found injured on railway line

रेलवे लाइन के किनारे मिला घायल अवस्था में मिला किसान

Tue, 11 Aug 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Farmer found injured on railway line
घायल नंदराम। - फोटो : FARRUKHABAD
रेलवे लाइन के किनारे घायल मिला किसान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बहन के यहां जाने को सोमवार देर शाम घर से निकला एक किसान रेलवे लाइन के किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे लोहिया अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया। आसपास के लोग ट्रेन के इंजन की चपेट में आने की बात कह रहे हैं, जबकि होश आने पर किसान ने बताया कि चार-पांच युवकों ने उसे पीटकर पटरी किनारे फेंक दिया था। उसके पास से 1500 रुपये भी ले गए।
शहर कोतवाली के मोहल्ला श्यामनगर निवासी किसान नंदराम (50) सोमवार रात करीब नौ बजे घर से निकला था। उसके पास 1500 रुपये और एक झोले में अंगौछा था। मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे उसका छोटा भाई ब्रजभान अखबार बांट रहा था, तो फोन पर सूचना मिली कि नंदराम बढ़पुर स्थित अंडरपास के ऊपर ट्रैक किनारे घायल पड़ा है। एंबुलेंस से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे होश आने पर नंदराम ने बताया कि वह गांव से रोडवेज बस स्टैंड के लिए जा रहा था। उसी समय अंडरपास पुल के ऊपर चार-पांच युवक बैठे थे। उन्होंने पकड़कर पीटा और उसके 1500 रुपये छीन लिए। सिर में गंभीर चोट आने पर बेहोश हो गया, तो उसे पटरी पर ही फेंक कर भाग गए। मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने ट्रेन की चपेट में आने से घायल होने की सूचना देकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां बिटानो ने बताया कि नंदराम आगरा बिटिया के यहां जाने को घर से निकला था। उसका अंगौछा और झोला भी गायब है। आवास विकास चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि वह शराब के नशे में था। अपने भाइयों से बचने को इस तरह की बातें बना रहा है। वह किसी ट्रेन की चपेट में ही आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed