फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer dies, brother injured after tractor-trolley overturns

Farrukhabad News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से किसान की मौत, भाई घायल

Thu, 19 Dec 2024 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 19 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies, brother injured after tractor-trolley overturns
शमसाबाद। आलू बेचकर लौटते समय सड़क पर आए अन्ना गोवंश को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्राॅली खाई में पलट गई। इसमें ट्रैक्टर चालक और छोटा भाई दब गए। ग्रामीणों ने दोनों कोे निकालकर अस्पताल भेजा गया। लोहिया अस्पताल में एक भाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला गढ़ी निवासी सतीश चंद्र (40) अपने बड़े भाई सूरजपाल (43) के साथ बुधवार को अपने ट्रैक्टर ट्राॅली से आलू बेचने जलालाबाद मंडी गए थे। देर रात लौटते समय जैतपुर मार्ग पर अचानक अन्ना गोवंश का झुंड सामने आ गया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चला रहे सूरजपाल ने गोवंशों को बचाने का प्रयास किया, तो ट्रैक्टर खाई में पलट गया। इससे दोनों भाई नीचे दब गए। पीछे से आ रहे राहगीरों के शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद दोनों भाइयों को बाहर निकाला। सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने छोटे भाई सतीश चंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूरजपाल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरजपाल ने बताया कि सतीश की पत्नी गुड्डी देवी, बेटा उज्ज्वल और पांच बेटियों में पूनम, अंशिका, कामिनी, अन्वी, अंजली हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed