फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer dies after getting stuck in rotavator

Farrukhabad News: रोटावेटर में फंस कर किसान की मौत

Sat, 15 Apr 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 15 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after getting stuck in rotavator
शमसाबाद। खेत जोतने गए एक किसान की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पत्नी ने रंजिशन हत्या का आरोप लगाया है। सीओ ने घटनास्थल का जायजा लिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के मोहल्ला सिकंदरपुर निवासी रवीश कुमार राजपूत (50) गुरुवार रात करीब एक बजे सलीम का खेत रोटावेटर से जोतने गए थे। रात में वह घर वापस नहीं लौटे। भोर में पत्नी ने बड़े बेटे विकास को खेतों की तरफ भेजा। सलीम के खेत में खड़े ट्रैक्टर के पास रवीश का शव रोटावेटर में फंसा था।
विज्ञापन

बदहवास विकास ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इस पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कुछ देर में ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। घटनास्थल का सीओ कायमगंज सोहराव आलम ने भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि पति का 12 सितंबर 2022 को गांव के ही लोगों से बकरी बेचने की बात पर विवाद हो गया था। इसमें विरोधियों ने पति और परिजनों पर धारा 307 में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रवीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक माह बाद जमानत मिली थी।पत्नी ने एक भाजपा नेता और कुछ साथियों पर हत्या का आरोप लगाया।

रवीश की पत्नी लक्ष्मी, पुत्र विकास व अरुण, पुत्रियां भावना, अंजू व पूनम का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चे कई बार बेहोश हो गए। थानाध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल मामला हादसे का लग रही है। देर शाम पुत्र विकास ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed