फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Family uproar in CHC over the death of a young man

युवक की मौत पर परिजनों ने सीएचसी में हंगामा काटा

Thu, 17 Dec 2020 07:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Family uproar in CHC over the death of a young man
कायमगंज। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव शाहीपुर निवासी युवक की बुधवार रात मौत होने पर परिजनों ने सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने मामले को शांत किया।
विज्ञापन

गांव शाहीपुर निवासी अमित कुमार (28) पुत्र उमेश चंद्र की बुधवार रात हालत बिगड़ी तो परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉ. विपिन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात पर परिजनों को भरोसा नहीं हुआ और इलाज करने के लिए दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन

कुछ लोग कहने लगे कि इमरजेंसी में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने डॉक्टर को बुलाने में देर कर दी। इस पर युवक के परिजन स्वास्थ्य कर्मियों से भिड़ गए। कुछ ही देर में वे हंगामा करने लगे। इस बीच डॉक्टर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम सुनील कुमार सीओ राजवीर सिंह, इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय फोर्स के साथ पहुंचे। एसडीएम व सीओ ने अमित के परिजनों को समझाकर शांत किया। परिजनों ने पहले तो पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
बाद में एसडीएम ने परिवार को सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया तो वे राजी हो गए। कंपिल थाने के इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव ने बताया कि एसआई डीपी गौतम ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सीएचसी के डॉ. विपिन कुमार ने बताया अमित के परिजनों ने बताया था कि उसे दिल की बीमारी थी। उसका कानपुर से इलाज चल रहा था। युवक के परिजनों को उसकी मौत का भरोसा नहीं हो रहा था। इसलिए उसका इलाज के लिए दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed