{"_id":"677acd9025e58ce4d90687b6","slug":"family-members-were-searching-for-two-days-dead-body-found-in-pond-50-meters-away-from-home-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-119352-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दो दिन से खोज रहे थे परिजन, घर से 50 मीटर दूर तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दो दिन से खोज रहे थे परिजन, घर से 50 मीटर दूर तालाब में मिला शव
Sun, 05 Jan 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फ़ाइल फ़ोटो अभिषेक राजपूत उर्फ राजू।
- फोटो : फ़ाइल फ़ोटो अभिषेक राजपूत उर्फ राजू।
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। दो दिन से लापता युवक का शव घर से 50 मीटर दूर तालाब में पड़ा मिला। वहां खेल रहे बच्चों ने शव पड़े होने की सूचना परिजनों को दी। पिता ने पहुंच शव की शिनाख्त की। पिता ने पुत्र की हत्या का आरोप लगाकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के गांव चौसपुर के मजरा कुंदन नगला निवासी मातादीन ने बताया कि पुत्र अभिषेक राजपूत (32) शुक्रवार शाम चार बजे फर्रुखाबाद से बाइक की सर्विस कराकर लौटा था। वह दोस्त की दुकान जाने की बात कहकर घर से चला गया था। फिर घर नहीं लौटा। पड़ोसी गांव में पुत्र की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। रविवार सुबह करीब आठ बजे घर से करीब 50 मीटर दूर खेल रहे बच्चों ने तालाब में शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों को दी।
गांव के सुमित कुमार ने यूपी 112 को कॉल कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा, भोजपुर चौकी प्रभारी सुनील कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाया। शव को देख राजू की मां शीला देवी, पत्नी तारा देवी व अन्य परिजन बिलखने लगे।
विज्ञापन
पिता मातादीन ने पुत्र की हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले पुत्र दोस्त की दुकान जाने की बात कहकर घर से गया था। रात करीब आठ बजे गांव के ही दोस्त उसके पुत्र को शराब के नशे में लेकर आ रहे थे। लेकिन पुत्र घर नहीं पहुंचा। उसके पुत्र का मोबाइल व टोपा उसका साथी दे गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अमृतपुर रविंद्र नाथ राय ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की।
प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डॉ. शोभित कुमार, डॉ. वशिष्ट कटियार के पैनल ने अभिषेक राजपूत के शव का पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। डॉ. शोभित कुमार ने बताया कि बिसरा सुरक्षित किया गया है।