{"_id":"66a14efaac2244a6350545e4","slug":"family-members-posted-notices-to-leave-village-and-province-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-113759-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: परिजनों ने गांव व प्रांत छोड़ने के नोटिस किए चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: परिजनों ने गांव व प्रांत छोड़ने के नोटिस किए चस्पा
विज्ञापन
जहानगंज। दो भाइयों की हत्या का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को दुर्घटना मानकर फाइल को ठंडे बस्ते में डालकर बैठ गई। इससे नाराज परिजनों ने मकान सहित कई स्थानों पर गांव व प्रांत छोड़ने के नोटिस चस्पा कर दिए हैं।
थाना क्षेत्र के गांव बंथलशाहपुर निवासी छविनाथ के पुत्र गुलाब व अजीत उर्फ दारा 19 जून को लगभग चार बजे मक्का की फसल काटने घर से गए थे। रात में दोनों वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी खोजबीन की। रात में परिजन तलाशते हुए खेत में पहुंचे तो दोनों के मोबाइल पास कुएं की दीवार पर रखे हुए मिले। दोनों के शव कुएं के अंदर पाए गए।
पुलिस ने पिता छविनाथ की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पोस्टमार्टम में दोनों की मौत सिर पर आई गंभीर चोट के कारण होना बताई गई। दोनों का उसी दिन रात को पुन: पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें विसरा भी सुरक्षित किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रथम दृष्टया घटना को दुर्घटना मानकर फाइल को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। परिजन काफी दिन से खुलासे को लेकर गुहार लगा रहे थे। सांसद मुकेश राजपूत को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की थी। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पिता छविनाथ ने मकान व गांव के आस पास गांव, जनपद व प्रांत छोड़ने के नोटिस चस्पा कर दिए है। इसमें लिखा कि पुलिस हत्या का खुलासा नहीं कर रही है। ऐसे में मकान बेचकर गांव, जनपद व प्रांत छोड़ने को मजबूर हैं। एसओ भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि हत्या की विवेचना चल रही है।