{"_id":"6436fbb50d6a506fc5041de4","slug":"fake-team-handed-over-notices-for-recovery-from-frauds-farrukhabad-news-c-12-1-176873-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: झोलाछापों से वसूली के लिए फर्जी टीम ने थमाए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: झोलाछापों से वसूली के लिए फर्जी टीम ने थमाए नोटिस
Thu, 13 Apr 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
शमशाबाद। कस्बे में झोलाछापों से वसूली के लिए फर्जी टीम ने 28 झोलाछापों को नोटिस थमाकर मिलने के लिए बुलाया। सूचना पर बुधवार को सीएमओ ने छापा मारकर एक अवैैध पैथोलॉजी सील कर दी, जबकि नोटिस बांटने वाले बिचौलिए पैथोलॉजी संचालक को नोटिस देकर एफआईआर की चेतावनी दी है।
कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से नर्सिंगहोम, क्लीनिक व पैथोलॉजी लैब झोलाछाप चला रहे हैं। मंगलवार को तीन युवकों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम बताकर लैब, नर्सिंगहोम व क्लीनिकों पर छापा मारा। 28 झोलाछापों को नोटिस देकर बाद में मिलने की कहकर चले गए। इससे झोलाछापों में खलबली मच गई।
जानकारी करने पर पता चला कि सीएमओ ने कोई टीम नहीं भेजी थी। वसूली की सूचना पर सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार बुुधवार को खुद ही जांच करने पहुंच गए। घर के बाहरी कमरे में हिंद पैथोलॉजी लैब लिखा देेख सीएमओ ने जांच की तो लैब में संचालक का भाई मिला। लैब के मुख्य द्वार पर लगे एक बोर्ड पर साजिद खां नगर प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा लिखा था।
विज्ञापन
जबकि दूसरे बोर्ड पर नाजिम खां एड्स नियंत्रण अधिकारी स्वास्थ विभाग उत्तर प्रदेश लिखा मिला। सीएमओ ने बोर्ड का वीडियो बनवाकर लैब के अभिलेख कब्जे में लिए। संचालक को नोटिस जारी कर दिया। सीएचसी के सामने जनता लैब की जांच की। गंभीर बीमारियों की रिपोर्ट को कब्जे में लेकर लैब बंद करवा दी।
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि फर्जी नोटिस जारी कर वसूली होने की शिकायत पर उन्होंने जांच की। कुछ नोटिसों पर एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम के हस्ताक्षर हैं। अवैध रूप से चल रही भारत पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया। जबकि नोटिस बांटने वाले पैथोलॉजी संचालक से तीन दिन में पंजीकरण अभिलेख तलब किए हैं। कई बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
झोलाछाप उन्मूलन के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने बताया कि उन्होंने आठ झोलाछापों को नोटिस जारी किए थे। शेष नोटिस व वसूली की उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने शमसाबाद की अवनी पैथोलॉजी, नवजीवन पैथोलॉजी लैब, डॉ.मो.नाजिर खान, भूदेव क्लीनिक, संजय राजपूत, जेएसएम क्लीनिक, फैमिली क्लीनिक, महफूज रब्बानी व जनता पैथोलॉजी लैब को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी।