{"_id":"61f1e4554b347db21f185f3f3b2edf49","slug":"fake-pills-went-to-vote-several-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोट डालने को लेकर तड़तड़ाईं गोलियां, कई जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोट डालने को लेकर तड़तड़ाईं गोलियां, कई जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दूसरे चरण के मतदान में मंगलवार को कमालगंज ब्लाक में फर्जी वोटिंग को लेकर गोलियां चलीं और पथराव हुआ। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। गांव कमालपुर स्थित प्राइमरी पाठशाला बूथ पर घंटेभर मतदान बंद रहा। भारी संख्या में फोर्स के पहुंचने पर दोबारा मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
कमालपुर स्थित प्राइमरी पाठशाला बूथ पर दोपहर करीब 1.30 बजे पूर्व प्रधान मनोज सिंह के भाई दिलीप सिंह वोट डालने आए। प्रधान पद के प्रत्याशी रघुवीर साहू के एजेंट सर्वेंद्र सिंह और समर्थक संजीव कुमार, देवेंद्र कुमार और भूरा ने दिलीप सिंह पर फर्जी वोट का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों से असलहों से गोलियां चलने लगी। गोलियों की तड़तड़ाहट से भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
मतदाताओं और कर्मचारियों ने कमरों में दुबक गए। एक पक्ष से पूर्व प्रधान मनोज सिंह की चाची निर्मला देवी पत्नी जदुनाथ सिंह, शिव प्रताप सिंह, मोहित कुमार तथा दूसरे पक्ष से गजेंद्र, सर्वेंद्र, अखिलेश, रश्मि और धीरेंद्र घायल हो गए। इस दौरान घंटेभर मतदान बाधित रहा। बाद में अतिरिक्त फोर्स पहुंची और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मतदान शुरू कराया। इसी तरह जहानगंज थाना क्षेत्र के महरूपुर बीजल में हंगामा की सूचना पर पहुंची स्वाट टीम ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ने का प्रया किया तो महिलाएं पथराव करने लगीं।
विज्ञापन
इस दौरान एक पुलिसकर्मी की रायफल की बट टूट गई। वहीं नगला दाऊद में मतदान के दौरान पथराव और फायरिंग हुआ। इसमें प्रधान फिरोज खां उर्फ अन्ना, शानू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां से इन घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।