{"_id":"62a6290e1dc997113d4cb991","slug":"fake-lease-of-12-villagers-on-92-bigha-land-canceled-farrukhabad-news-knp7020200190","type":"story","status":"publish","title_hn":"92 बीघा भूमि पर 12 ग्रामीणों के फर्जी पट्टा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
92 बीघा भूमि पर 12 ग्रामीणों के फर्जी पट्टा निरस्त
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत सकवाई में 92 बीघा भूमि पर फर्जी तरीके से किए गए 12 लोगों के पट्टे निरस्त कर दिए गए। यह भूमि ग्राम समाज में दर्ज की गई है।
ग्राम पंचायत सकवाई में वर्ष 1985 से 94-95 तक ग्राम समाज की ऊसर-बंजर भूमि पर 74 लोगों के नाम फर्जी इंद्राज कर दिया गया था। वर्ष 2020 में रेंडम जांच कराकर आवंटन पत्रावली से मिलान किया गया तो मामला पकड़ में आ गया। एसडीएम सदर के निर्देश पर तहसीलदार सदर ने जांच कराई और फर्जी इंद्राज कराने वाले ग्रामीणों को नोटिस जारी किए गए।
ग्रामीणों के जवाब दाखिल किए तो जिला शासकीय अधिवक्ता गजराज सिंह चौहान ने पैरवी की। जिसे एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह ने संज्ञान लेते हुए कैलाश कुमारी, राजेश्वरी, जदुनाथ व छविनाथ, धर्मवीर, मशाल देवी, कंचन मिश्रा, प्रेम सिंह, सोबरन सिंह आदि, पंकज कुमार, नन्हीं देवी, सुमन, परशुराम व जीवन प्रकाश के नाम फर्जी इंद्राज निरस्त कर दिए।
विज्ञापन
कुल 92 बीघा भूमि को ग्राम समाज में दर्ज कर दिया गया है। इससे पूर्व 60 ग्रामीणों के नाम फर्जी इंद्राज निरस्त किए जा चुके हैं। अभी कुछ ग्रामीणों के नाम फर्जी इंद्राज निरस्त करने की कार्रवाई चल रही है।