फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fake degree, teacher sacked

जांच में फर्जी निकली डिग्री, शिक्षिका बर्खास्त

Wed, 10 Mar 2021 10:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Fake degree, teacher sacked
फर्जी निकली डिग्री, शिक्षिका बर्खास्त
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नंद विद्यालय जूनियर हाईस्कूल के प्राधिकृत नियंत्रक खंड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ला ने मृतक आश्रित में नियुक्त सहायक अध्यापिका को बर्खास्त कर दिया है। शिक्षिका की बीएड डिग्री डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की थी, जो जांच में फर्जी पाई गई।
फतेहगढ़ के मोहल्ला दुर्गा कालोनी भोलेपुर निवासी स्वप्नलता की नियुक्ति अनुदानित नंद विद्यालय जूनियर हाईस्कूल में 16 दिसंबर 2017 को मृतक आश्रित कोटे में हुई थी। 20 दिसंबर शिक्षिका ने कार्यभार ग्रहण किया। शिक्षिका ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि. आगरा से संबद्ध एपीएस डिग्री कॉलेज बाजना मथुरा व इसी विवि. से संबद्ध विद्यालय देव एजूकेशन कॉलेज बरहाना आगरा की वर्ष 2008 की डिग्री लगाई थी।
विज्ञापन

दोनों में प्राप्तांक 800 में से 629 थे। प्रबंधक ने दो डिग्री लगाने पर नोटिस तो शिक्षिका ने लिखित जवाब में एपीएस डिग्री कॉलेज की डिग्री गलत लगा देने की बात कही। दूसरी डिग्री सही बताई। जब अभिलेखों की जांच कराई गई तो दूसरी देव एजूकेशन कॉलेज की बीएड डिग्री भी फर्जी पाई गई। बीएसए के अनुमोदन के बाद विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक बीईओ बढ़पुर संजय कुमार शुक्ला ने शिक्षिका स्वप्नलता को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed