फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fair Ramnagar from tomorrow, first invite mother Ganga to

रंग बिरंगी रोशनी से झिलमिलाएंगी मां भागीरथी

Wed, 08 Jan 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fair Ramnagar from tomorrow, first invite mother Ganga to
बस रही तंबुओं की नगरी रामनगरिया। - फोटो : FARRUKHABAD
पांचाल घाट स्थित मेला रामनगरिया में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार गंगा के घाट बिजली की रंग बिरंगी रोशनी में नहाएंगे। बुधवार को हुई बारिश से मेले में बना प्रशासनिक कैंप कार्यालय के पंडाल में पानी टपकने लगा। मेला प्रबंधक ने दूसरा तिरपाल डलवाया।
विज्ञापन

मेला रामनगरिया का 10 जनवरी को शुभारंभ किया जाएगा। गंगा तट पर कल्पवासियों का लगातार आगमन जारी है। इससे राउटियों की संख्या बढ़ने के साथ मेले की रौनक में भी चार चांद लगते जा रहे हैं। इस बार गंगा तटों पर रंगीन लाइटें लगाई जा रही हैं। इससे गंगा मइया इस लाइट की रोशनी से शोभायमान दिखेंगी।
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था के लिए मेले में बुधवार को 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। दोपहर में एसडीएम सदर ने मेला व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्घाटन के लिए पहला निमंत्रण कार्ड संतों के साथ जाकर गंगा मइया को धार में छोड़कर दिया। इसके बाद कार्डों का वितरण शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के आगमन से कल्पवास क्षेत्र भरने लगा है। वहीं बारिश होने से जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय में टूटी टिन के तख्ते लगाए जाने से पानी टपकने लगा। मेला प्रबंधक संदीप दीक्षित ने ठेकेदार को टिन के ऊपर तिरपाल डालवाया। पानी से ख़राब हुआ कपड़ा भी हटाया गया। मेला सचिव के कैंप कार्यालय में गंदगी होने पर नाराजगी जताई।
देर शाम सीडीओ ने किया मेले का निरीक्षण
देर शाम मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेंद्र पैंसिया ने एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल कुमार, डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी के साथ मेले में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने उद्घाटन पर दीपदान के लिए घाट देखा। वहां कीचड़ होने से मिट्टी डलवाने की योजना बनाई गई।

इस दौरान नमामि गंगे द्वारा निर्मित घाट पर महिलाओं के कपड़े बदलने वाले स्थान पर दुकानदार का कब्जा दिखा। इस पर डीपीआरओ ने तत्काल हटाने के निर्देश जारी करने के साथ दोबारा टीनशेड लगा मिलने पर कार्रवाई की हिदायत दी। मुख्य विकास अधिकारी इस बार मेले के उद्घाटन पर कुछ नया कर दिखाने के लिए रात तक बारीकी से निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed