{"_id":"586d35784f1c1ba70915a2d8","slug":"fair-allocation-of-stores-resembled-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में दुकानों के आवंटन को मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में दुकानों के आवंटन को मची अफरातफरी
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
मेले में बनाया जा रहा सांस्कृतिक पांडाल।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेला श्री रामनगरिया में दुकानों के आवंटन के लिए पूरे दिन धमाचौकड़ी मची रही। दुकानदार दुकानों का आवंटन करवाने के लिए लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
बुधवार को मेला सचिव व सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह की अगुवाई में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू करवाई गई। मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने कर्मचारियों को लगाकर दुकानों का आवंटन करवाया। मेला व्यवस्थापक ने बताया कि मेले की पहली और दूसरी सीढ़ी वाले मार्ग पर लगने वाली दुकानों के आवंटन किए गए।
बुधवार को 186 दुकानों का आवंटन किया गया। दुकानदारों ने विगत वर्ष से ज्यादा भूमि के आवंटन के लिए समिति के सामने प्रस्ताव रखा। दुकान आवंटन के लिए सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में परियोजना निदेशक डा. डीआर विश्वकर्मा, सुरेंद्र सिंह सोमवंशी व मेला एसओ महेंद्र त्रिपाठी ने आवंटन प्रक्रिया में भाग लिया।
विज्ञापन
वहीं मेले में बन रहे सांस्कृतिक पंडाल का निर्माण तेज गति से कराने के निर्देश मेला सचिव ने दिए। मेला व्यवस्थापक ने बताया कि 150/90 फीट का पंडाल बनवाया जा रहा है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन 25 जनवरी से होना है। पंडाल का निर्माण 10 जनवरी तक पूरा करवा लिया जाएगा।
इन्होंने बताया कि गंगा में गिर रहे नाले को रोकने के लिए पालिका प्रशासन को पत्र भेज दिया गया है। जल्द ही गंदे नाले का पानी डायवर्ट करवा दिया जाएगा।