{"_id":"6929f2755670e963a507e9d0","slug":"expedite-the-attachment-notice-abhishek-pratap-farrukhabad-news-c-214-1-knj1006-140864-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्की इश्तेहार में तेजी लाएं : अभिषेक प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्की इश्तेहार में तेजी लाएं : अभिषेक प्रताप
विज्ञापन
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शुक्रवार को सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने पुलिस लाइन स्थित यूपी 112 कार्यालय, जिला कंट्रोल रूम व रेडियो शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों के अभिलेखों की जांच की और उन्हें सुव्यवस्थित रखने के लिए समस्त संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीओ सिटी ने पुलिस लाइन स्थित यूपी 112 कार्यालय, जिला कंट्रोल रूम व रेडियो शाखा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था के लिए लगे कंट्रोल रूम का बारीकी से जायजा लिया। शहर के एनएच समेत मुख्य सड़कों में रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, चौक-चौराहों आदि जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगे सीसीटीवी फुटेज से वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपराध अभिलेखों का अवलोकन किया और कहा कि अपराध लंबित नहीं रहे।
फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंटों का तामिला, कुर्की इश्तेहार में तेजी लाने का निर्देश दिए। साथ ही परिसर की स्वच्छ व साफ सफाई बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कंट्रोल रूम से ही नेशनल हाईवे समेत चौक चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज से पुलिसिंग व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डायल 112 में सेवारत पुलिस पदाधिकार व पुलिस कर्मियों का भी मॉनिटरिंग की। मौके पर कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।