फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Except fireworks of New Year received exiled

आतिशबाजी छोड़कर किया न्यू ईयर का इस्तकबाल

Thu, 31 Dec 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 31 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Except fireworks of New Year received exiled
फर्रुखाबाद। नए साल का आगाज युवाओं ने धूम-धड़ाके के साथ किया। रात 12 बजते ही आसमान में सतरंगी आतिशबाजी की छटा बिखर गई। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कहकर नए साल की बधाई दी। एसएमएस और सोशल नेटवर्किंग पर भी बधाई देने का सिलसिला सुबह से ही जारी हो गया। युवाओं ने रेस्टोरेंट और घरों में पार्टी करके नए साल का आगाज जोश के साथ किया।
विज्ञापन


नववर्ष की पूर्व संध्या को लेकर शहर के रेलवे रोड, नेहरू रोड, भोलेपुर, जीजीआईसी इंटर कालेज फतेहगढ़ के पास, रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद, गुरुगांव देवी मंदिर के पास और बघार रोड आदि स्थानों पर स्थित रेस्टोरेंटों को गुब्बारे और फूलों से सजाया गया था। पार्टी के लिए रेस्टोरेंट भी बुक कर लिए गए थे।
विज्ञापन


इसके साथ ही घरों पर भी डीजे लगवाकर लोग नए साल की पूर्व संध्या पर जमकर फिल्मी गीतों पर झूमे। शाम होते ही लोग रेस्टोरेंट पहुंच गए। डीजे पर बजने वाले गीतों पर युवक-युवतियां जमकर थिरके। रात 12 बजते ही आतिशबाजी के धूमधड़ाके के साथ ही युवाओं ने एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कहकर नए साल की बधाई दी। कई जगह नए साल पर केक भी काटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। नए साल को लेकर देर रात तक चहल-पहल रही। रेस्टोरेंट संचालकों ने भी नए साल को लेकर तैयारियां कर रखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुवन रेस्टोरेंट के मालिक रश्म यादव छोटू ने बताया कि नए साल को लेकर उन्होंने रेस्टोरेंट को बेहतरीन ढंग से सजाया अज्ञैर विभिन्न व्यंजन भी बनवाए। नई साल की पूर्व संध्या पर सोशल नेटवर्क पर लोगों ने विभिन्न तरह के पोस्टर डालकर नववर्ष की बधाई दी। ग्रीटिंग कार्ड और एसएमएस के माध्यम से भी नए साल की बधाई दी गई।

बेकरियों पर केक की रही डिमांड
दीक्षित कांफेक्शनरी के मालिक बऊआ दीक्षित ने बताया सबसे ज्यादा पाइन एप्पल और चॉकलेट केक की बिक्री हुई। पाइनएप्पल, वनीला केक 260, चॉकलेट, स्टावेरी केक 280, ब्लैक फारेस्ट और बटर स्कॉच केक 300 रुपये किलो की दर से बिका।


15 से 20 रुपये पीस बिका ग्रेडला व इंग्लिश गुलाब फूल
नए साल पर लोगों ने ग्रेडला, इंग्लिश गुलाब और यूलिप फूल ज्यादा खरीदे। ग्रेडला, इंग्लिश गुलाब और यूलिप का फूल 15 से लेकर 20 रुपये प्रति पीस बिकी। इसके अलावा गुलदाउदी, गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा, ऑरकेट और जरवेरा आदि की वैरायटियां भी सजाई गईं। त्रिपोलिया चौक स्थित पप्पू फ्लावर डेकोरेटर्स के प्रो. प्रदीप श्रीमाल ने बताया कि गुलाब और गेंदा 100 रुपये प्रति किलो थोक में खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed