फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Examination of students of 26 B.Ed colleges will be held at five centers in the district.

Farrukhabad News: जिले के पांच केंद्रों पर होंगीं 26 बीएड काॅलेजों के छात्रों की परीक्षा

Wed, 29 Jan 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 29 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Examination of students of 26 B.Ed colleges will be held at five centers in the district.
फर्रुखाबाद/ कमालगंज। 11 फरवरी से होने वाली बीएड परीक्षा के लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 26 बीएड काॅलेजों के छात्र पेपर देंगे। कन्नौज जनपद के पांच कॉलेजों के छात्र भी जिले में परीक्षा देने आएंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की बीएड, एमएड, बीपीएड व एमपीएड के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 फरवरी से होंगी। शहर के बद्रीविशाल महाविद्यालय में 10 काॅलेजों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें कन्नौज के चौधरी जमादार सिंह महाविद्यालय ललकापुर छिबरामऊ, गजेंद्र सिंह मीरा देवी महाविद्यालय कन्नौज व चौधरी जयवीर सिंह शिक्षण संस्थान कन्नौज भी शामिल हैं।
विज्ञापन

आरपी डिग्री कॉलेज कमालगंज में भी 10 काॅलेजों का केंद्र है। यहां कन्नौज के बाबूसिंह महाविद्यालय रामपुर व चौधरी जमादार सिंह महिला डिग्री काॅलेज सौरिख भी शामिल है। डीएन काॅलेज फतेहगढ़ केंद्र पर तीन काॅलेजों, एनकेपी महाविद्यालय फर्रुखाबाद केंद्र पर दो काॅलेजों व विद्यामंदिर डिग्री काॅलेज कायमगंज में एक काॅलेज बाबू सिंह डिग्री काॅलेज नवाबगंज का केंद्र रखा गया है। आरपी काॅलेज के प्राचार्य डॉ. एसबी सागर ने बताया कि विश्वविद्यालय से निर्देश प्राप्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed