फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   exam

1640 ने दी परीक्षा, 17 गैर हाजिर

Sat, 04 Dec 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
exam
फर्रुखाबाद। सीबीएसई 12 वीं की चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में शुक्रवार को अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा हुई। सचलदल ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखीं। 1657 परीक्षाथियों में से 1640 ने परीक्षा दी। वहीं 17 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सेमेस्टर आधारित सीबीएसई 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा कराने के लिए जिले में सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, ब्लूवेल स्कूल, एसबी रोजी पब्लिक स्कूल, राजपूताना पब्लिक स्कूल, जयपुरिया पब्लिक स्कूल व केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ को केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को 12 वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा पर्यवेक्षकों की निगरानी में हुई। केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ में 307 छात्रों में से 306 परीक्षा में शामिल हुए। प्रधानाचार्य आरसी पांडेय ने बताया कि परीक्षा समय से शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

आर्मी पब्लिक स्कूल में 323 छात्रों में से 321 उपस्थित हुए। एसबी रोजी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अक्षय श्रीवास्तव ने बताया कि 241 छात्रों में से 235 परीक्षा में शामिल हुए। छह छात्र अनुपस्थित रहे। प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय 60 प्रश्न आए थे, इसमें से छात्रों को 50 प्रश्न करने थे। परीक्षा का समय डेढ़ घंटा था। पर्यवेक्षक हृदेश प्रताप सिंह परीक्षा के दौरान केंद्र पर रहे। सचलदल के सदस्य सीपी इंटर नेशनल विद्यालय के प्रधानाचार्य केके श्रीवास्तव, जवाहर नवोदय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य यूआर रहमान और राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय की शिक्षिका सुधा पांडेय ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। प्रधानाचार्य केके श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्रों पर परीक्षाएं अच्छी तरह से होती मिली। विद्यालयों में व्यवस्थाएं भी ठीक मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं के अंग्रेजी विषय का पेपर सात केंद्रों पर हुआ। इसमें 1657 परीक्षार्थियों में से 1640 ने परीक्षा दी और 17 ने परीक्षा छोड़ दी। ब्लूबेल स्कूल में 171 में से 166 छात्रों, सेंट एंथोनी स्कूल में सभी 214 छात्रों ने परीक्षा दी। राजपूताना पब्लिक स्कूल में 240 में से 239 छात्रों और दा जयपुरिया पब्लिक स्कूल में 161 छात्रों में से 159 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed