{"_id":"58fb9ab34f1c1ba35c8b51f7","slug":"ex-foreign-minister-khurshid-s-house-steal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद के घर चोरी
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Sat, 22 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की यूपीए सरकार में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के घर अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर सामान पार कर लिया। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
वहीं डाग स्क्वायड टीम ने भी जांच की। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।शनिवार की सुबह नगर से सटे गांव पितौरा निवासी पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के घर पर चौकीदार सुल्तान पहुंचा। मकान के टूटे ताले देखकर उसके होश उड़ गए।
अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उसने पूर्व केंद्रीय मंत्री के परिजनों को जानकारी दी। उसके बाद घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी फोर्स के साथ मौके पहुंचे और जांच पड़ताल की। जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, सीओ नरेश कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के डाग आस्कर के बीमार होने पर मैनपुरी से डाग स्क्वायड टीम के सत्यवीर व हरवीर सिंह पहुंचे। कुत्ता पूर्व विदेश मंत्री के मकान के दाहिने तरफ सौ मीटर तक जाने के बाद रुक गया। एएसपी ने आसपास के लोगों के संबंध में कोतवाली पुलिस से जानकारी की।
चौकीदार ने कोतवाली में दिए गए प्रार्थना में कहा है कि वह सुबह जब मकान पर पहुंचा तो ताले टूटे थे, सामान बिखरा था। कुछ सोने चांदी का सामान भी गायब होने की बात कही गई है, जिसकी सूची बाद में दी जाएगी। मालूम हो कि पिछले साल भी पितौरा स्थित पूर्व विदेश मंत्री के नाना पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के निर्माणाधीन म्यूजियम में भी चोरी हो चुकी है।