फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Even the plants have dried up, then the target of 21.08 lakhs

Farrukhabad News: पौधे तो दूर घास भी सूखी, फिर 21.08 लाख का लक्ष्य

Sun, 04 Jun 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 04 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Even the plants have dried up, then the target of 21.08 lakhs
फोटो- 07, 08
विज्ञापन

- वर्ष 2023-24 के लिए वन व अन्य विभाग लगाएंगे 42.93 लाख पौधे
- रोपण अभियान के बाद नहीं होती देखरेख, अफसर भी बेखबर
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। देश में कई तरह के दिवस मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। बड़े-बड़े कार्यक्रम होंगे और अफसर व पर्यावरणविद कागजी आंकड़ेबाजी पढ़कर सुनाएंगे। मगर सब कुछ जानकर भी अनजान बनने वालों की वजह से ही पर्यावरण में जहर घुलता जा रहा है। पिछली साल वन विभाग के अलावा अन्य विभागों ने कागजों में 21.08 लाख पौधे लगाए। आज उन गड्ढों में पेड़ तो दूर घास तक सूख चुकी है। जिम्मेदार रोपण के बाद पानी तक नहीं देते। अधिकारी भी बेखबर हो जाते हैं। यही वजह है कि 10 फीसदी पौधे भी दरख्त का रूप नहीं ले पाते।
वर्ष 2022 में पांच जुलाई को 59.68 लाख 288 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। इसमें वन विभाग को 38.60 लाख 400 व शेष 21.07 लाख 888 पौधे अन्य विभागों को लगाने का दावा किया था। मगर इसका सच सबके सामने है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोहिया अस्पताल के पार्क में लगाने को 300 पौधे मिले थे। इनमें से एक भी पौधा जीवित नहीं है। इसी तरह रोडवेज बस स्टैंड और कार्यशाला में करीब 50 पौधे लगाए गए। इसमें खुद एआरएम आरसी यादव ने पौधारोपण किया। मगर अब पौधे तो दूर गड़्ढों में घास तक सूख चुकी है। वन विभाग को छोड़ अन्य सभी विभागों का यही हाल है।
विज्ञापन

------------
इस बार इन विभागों को मिला लक्ष्य
वर्ष 2023-24 के लिए शासन ने श्रम एवं रोजगार, नगर पालिका व नगर पंचायतों, लोनिवि, सिंचाई विभाग, नलकूप विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन, सहकारी समितियां, उद्योग केंद्र, बीएसए, डीआईओएस, चिकित्सा विभाग, उद्यान विभाग व पर्यावरण विभाग को 21.08 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। अफसरों ने इस पौधारोपण की जियो टैगिंग की बात कही थी, मगर यह सब हवाई साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
21.85 लाख पौधे लगाएगा वन विभाग
वन विभाग का पिछली साल का पौधारोपण कई स्थानों पर 20 फीसदी तक असफल बताया जाता है। हालांकि इस बार 21.85 लाख 600 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इनमें से मोहम्मदाबाद में 162 हेक्टेयर, कमालगंज में 180, राजेपुर में 99, कायमगंज में 45, शमसाबाद में 573, नवाबगंज में 142.5 हेक्टेयर जमीन पर पौधे लगाने के लिए चिह्नित किया गया है।

------
वर्जन...
विभाग का पूरा पौधारोपण सफल होता है। इसकी नियमानुसार देखरेख की जाती है। इस बार होने वाले पौधारोपण का गड्ढा खोदान पूरा कर लिया गया है। बारिश शुरू होते ही अभियान के रूप में पौधे लगाने का काम किया जाएगा।
-ओमप्रकाश सिंह, एसडीओ, वन विभाग फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed