फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Even if he got votes for himself, the MLA could not get the MP to vote.

Farrukhabad News: खुद को मिले वोट भी सांसद को न दिला सके विधायक

Thu, 06 Jun 2024 03:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Even if he got votes for himself, the MLA could not get the MP to vote.
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव में जीत भले ही भाजपा प्रत्याशी की हो गई हो, मगर भविष्य के लिए पार्टी को बड़े आत्ममंथन की जरूरत है। हालात ऐसे हो गए कि 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में विधायकों को जितने वोट मिले, उतने वोट वह सांसद को दिलाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

विधानसभा वार आंकड़ों से साफ है कि इस बार बसपा का वोट बैंक भाजपा की बजाय सपा के साथ चला गया। समाजवादी नेता एससी वोटरों को आरक्षण खत्म करने का मुद्दा समझाने में पूरी तरह कामयाब नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जिले की चारों और लोकसभा क्षेत्र में आने वाली अलीगंज सीट भी बड़े अंतर से जीती थी। इन सभी स्थानों पर भाजपा ने सपा के प्रत्याशियों को करारी शिकस्त देने में कामयाबी हासिल की थी। अभी दो साल बीते ही थे कि भाजपा नेताओं ने अपना बड़ा वोटबैंक खो दिया। इसकी तस्वीर लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी को मिले मतों में साफ दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जो वोट मिले थे, उनसे लोकसभा चुनाव में दूर हो गए। बसपा को मिले वोट भाजपा की बजाय सपा की ओर शिफ्ट होता दिख रहा है। इससे माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी एससी मतदाताओं को आरक्षण खत्म करने का मुद्दा समझाने में कामयाब रही। (संवाद)
-------
विधानसभा चुनाव 2022 और इस बार लोकसभा चुनाव में विधानसभा बार मिले मतों की सूची
विधानसभा क्षेत्र: अलीगंज- भाजपा सपा बसपा
1,02,873 99,063 17,751
लोकसभा चुनाव: अलीगंज- 91,916 1,13,312 8,958
--------------
विधानसभा क्षेत्र: कायमगंज- भाजपा सपा बसपा
1,14,952 96,409 18,443
लोकसभा चुनाव: कायमगंज- 1,06,571 1,17,867 7,211
--------
विधासनभा क्षेत्र: अमृतपुर- भाजपा सपा बसपा
98,848 54,162 18,443
लोकसभा चुनाव: अमृतपुर- 92,970 78,214 7,211
--------
विधानसभा क्षेत्र: फर्रुखाबाद- भाजपा सपा बसपा
1,12,314 72,998 16,611
लोकसभा चुनाव: फर्रुखाबाद- 1,00,225 88,715 8,177
--------
विधानसभा क्षेत्र: भोजपुर- भाजपा सपा बसपा
99,979 72,521 15,714
लोकसभा चुनाव: भोजपुर- 95,243 86,377 8416
नोट- डाक मतपत्रों में 1038 भाजपा, 800 सपा और 116 बसपा को मिले।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed