फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Even after the late announcement, the entire board president has not been declared.

Farrukhabad News: देर से घोषणा होने के बाद भी पूरे मंडल अध्यक्ष घोषित नहीं

Sat, 11 Jan 2025 12:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 12:52 PM IST
विज्ञापन
Even after the late announcement, the entire board president has not been declared.
फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी देरी के बावजूद पूरे मंडल अध्यक्षों की घोषणा नहीं कर सकी। अभी भी कायमगंज विधानसभा का एक और सदर विधानसभा के दो मंडल अध्यक्षों की घोषणा होना बाकी है। इनमें फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष पद पर एक जनप्रतिनिधि की साख लगी है। जो 15 मंडल अध्यक्ष घोषित हुए हैं, उनमें सभी चेहरे इस बार नए हैं।
विज्ञापन


जनपद की कायमगंज, अमृतपुर, सदर व भोजपुर विधानसभा में 18 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जानी थी। अधिकतर जनपदों में मंडल अध्यक्षों की घोषणा कई दिन पहले ही कर दी गई, लेकिन जनपद में घोषणा होने में काफी समय लगाया गया। प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की संस्तुति पर जिला चुनाव प्रभारी डॉ. सुमन चतुर्वेदी ने 15 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। अभी कायमगंज विधानसभा के नवाबगंज व सदर विधानसभा के फर्रुखाबाद पूर्वी और बढ़पुर पूर्वी के मंडल अध्यक्ष की घोषणा नहीं की गई है। इसके साथ ही 15 जिला प्रतिनिधि भी घोषित किए गए हैं। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि जल्द ही इन तीनों मंडलों अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी जाएगी।
विज्ञापन




एक नजर
विधानसभा - मंडल का नाम - मंडल अध्यक्ष का नाम
कायमगंज - अचरा - कुनेंद्र गंगवार
कंपिल - निर्मल कश्यप
कायमगंज ग्रामीण - महेंद्र राजपूत
कायमगंज नगर - देवेंद्र दुबे
शमसाबाद - आदेश शाक्य
अमृतपुर - नीबकरोरी - भूपेंद्र सिंह चौहान
सलेमपुर - लालू राजपूत
अमृतपुर - नीरज अवस्थी
फर्रुखाबाद - फर्रुखाबाद नगर पश्चिमी - वीर बहादुर पाल
फतेहगढ़ नगर - रमला राठौर
बढ़पुर पश्चिमी - सर्वेश उर्फ संतोष राजपूत
भोजपुर - जहानगंज - अनुज कटियार
मोहम्मदाबाद उत्तरी - रामप्रकाश सिंह राठौर
मोहम्मदाबाद दक्षिणी - शैलेंद्र मिश्र
----------------------
जिलाध्यक्ष पद पर पिछड़ी व ब्राह्मण जाति पर दांव लगा सकती भाजपा
जनपद में जिलाध्यक्ष पद को लेकर भाजपाई जोड़तोड़ में लगे हैं। प्रदेश नेतृत्व भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ नेताओं से मंथन के बाद ही जिलाध्यक्ष की घोषणा करेगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शनिवार को जिलाध्यक्ष पद पर पार्टी कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें लगभग 60 लोगों के आवेदन करने की उम्मीद है। यह भी चर्चा है कि अबकी बार पार्टी पिछड़ी जाति या फिर ब्राह्मण जाति के जिलाध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। रूपेश गुप्ता को दो बार जिलाध्यक्ष बनाकर पार्टी तीसरी बार वैश्य पर दांव लगाने के मूड में नहीं है। वहीं, कन्नौज जनपद अलग होने के बाद भी अभी तक जनपद में ब्राह्मण जिलाध्यक्ष नहीं बना है। पिछड़ी जाति के चार व ब्राह्मण समुदाय के दो मजबूत दावेदार जिलाध्यक्षी की दौड़ में हैं। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि आज से जिलाध्यक्ष के नामांकन शुरू होंगे। पार्टी नेतृत्व को ही जिलाध्यक्ष तय करना है। इसमें वे कुछ नहीं कह सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द

10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द

10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द

10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed