फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Even after diversion, there was a huge jam at Panchal Ghat, heavy vehicles arrived again

Farrukhabad News: डायवर्जन के बाद भी पांचाल घाट पर भीषण जाम, फिर पहुंचे भारी वाहन

Sat, 30 Aug 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Even after diversion, there was a huge jam at Panchal Ghat, heavy vehicles arrived again
पांचाल घाट चौराहे पर जाम में फंसे दोपहिया वाहन। - फोटो : संवाद
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर मरम्मत का काम होने से पूरे दिन जाम में वाहन फंसे रहे। उमस भरी गर्मी में बस में बैठे बच्चे व बड़े प्यास से व्याकुल हो उठे। रूट डायवर्जन के आदेशों के बाद भी भारी वाहनों से पांचाल घाट पर जमा लगने से स्थिति बदतर हो रही है। वाहनों को नियंत्रित करने के लिए तैनात यातायात विभाग के सिपाही राहगीरों से अभद्रता करते दिखे। बड़े वाहन चौराहे तक कैसे पहुंचे इस सवाल पर सिपाही ने तपाक से जबाव दिया कि पुलिस अधीक्षक से पूछ लो। उन्हीं को मालूम होगा कि डायवर्जन के बाद भारी वाहन पांचाल घाट तक कैसे पहुंचे।
विज्ञापन


विगत चार दिनों से इटावा-बरेली हाईवे 730 सी पर स्थित पांचाल घाट पुल की मरम्मत का काम दोबारा शुरू किया गया है। मार्च माह में एक महीने तक रूट डायवर्जन के बाद भी गुणवत्तापूर्ण काम नहीं हो सका था। 31 मार्च को डायवर्जन की समय सीमा समाप्त होने के चार-पांच दिनों के बाद ही पुल के ज्वाइंट खुलने लगे थे। ज्वाइंट के सरिया निकलने से संभावना बन गई थी। इस पर दोबारा से पुल की मरम्मत करने का काम शुरू किया गया है। पुल पर यातायात को वन-वे कर दिया गया। इसके बावजूद लोग बांधी गई रस्सियों को उठाकर निकलते नजर आए। इटावा-बरेली हाईवे पर दीनदयाल बाग से जमापुर के आगे तक जाम में वाहन फंसे रहे। पूरे दिन जाम में फंसे लोग बेहाल हो गए। बरेली, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं आदि जिलों की ओर से आने, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज आदि जनपदों से जाने वाले वाहन स्वामी अपने वाहनों से बाहर निकलकर जाम खुलने का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन


वहीं डयूटी पर तैनात होमगार्ड जाम में फंसे वाहनों को छोड़कर किनारे खड़े बातें करने में मशगूल दिखे। यातायात प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि भारी वाहन मंडी से होकर निकल आते हैं। ऐसे वाहनों का चालान किया जा रहा है। शुक्रवार को 50 से ज्यादा वाहनों के चालान किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि दिन में भारी वाहनों के लिए रोक लगाई गई। अब भारी वाहनों को बघार के पास रोका जाएगा जिससे पांचाल घाट पर यातायात आसानी से सुचारू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed