फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Etawah players dominate in boxing, Fatehgarh tops in body building

Farrukhabad News: बाॅक्सिंग में छाए इटावा के खिलाड़ी, बॉडी बिल्डिंग में फतेहगढ़ अव्वल

Thu, 11 Jul 2024 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Etawah players dominate in boxing, Fatehgarh tops in body building
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में शुरू हुई तीन दिवसीय अंतरजनपदीय कानपुर जोन पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खूब दांवपेच अपनाए। बाक्सिंग में इटावा के खिलाड़ी छाए रहे तो बॉडी बिल्डिंग में फतेहगढ़ अव्वल रहा।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम पहुंचे मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बॉक्सिंग पुरुष वर्ग 71 किग्रा. भार वर्ग की पहली प्रतियोगिता में फतेहगढ़ के नितिन शर्मा ने इटावा के विकास को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

आर्म रेसलिंग 60, 70, 75 भार वर्ग में क्रमश : राजकमल, भूपेंद्र सिंह, कुशल सिंह विजेता रहे। 100 किग्रा. में अमित व 90 किग्रा. में पंकज ने बाजी मारी।
60 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर देहात के राजकमल प्रथम, 70 किलोग्राम भार वर्ग में फतेहगढ़ के भूपेंद्र सिंह प्रथम रहे। 75 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर देहात के कुशल सिंह प्रथम, इटावा के शुभम शरन द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 किलोग्राम भार वर्ग में जालौन के अमरदीप प्रथम, इटावा के अभय शुक्ला द्वितीय तथा कन्नौज के अर्चित कुमार तृतीय रहे। 90 किलोग्राम भार वर्ग में फतेहगढ़ के पंकज प्रथम, यहीं के शोभित द्वितीय रहे। 100 किलोग्राम भार वर्ग में कन्नौज के अमित मलिक प्रथम रहे।

खेलकूद प्रतियोगिताओं में फतेहगढ़, कानपुर नगर, कन्नौज, औरैया, इटावा, झांसी, ललितपुर, जालौन और कानपुर देहात के 115 महिला व पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, जिला कमांडेंट होमगार्ड धीरेंद्रनाथ, सीओ रवींद्रनाथ राय, जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका संजीव कटियार, कुलदीप यादव, दुर्गा वर्मा, अथक पटेल, जगदीश बघेल आदि ने निभाई।


प्रतियोगिताओं के परिणाम
बॉक्सिंग पुरुष भार वर्ग - विजेता व उप विजेता खिलाड़ी
71 किग्रा. - नितिन शर्मा फतेहगढ़- विकास कुमार इटावा
75 किग्रा. - अभिषेक इटावा - शुभम इटावा
80 किग्रा. - सौरभ इटावा - नितिन कानपुर देहात
86 किग्रा. - हिमांशु इटावा- अवनीश कानपुर नगर
92 किग्रा. - भूपेंद्र कानपुर देहात - रवींद्र चौधरी इटावा
92 प्लस किग्रा. - पंकज जालौन- कृष्ण कुमार इटावा


बॉक्सिंग महिला भार वर्ग - विजेता व उप विजेता
48 किग्रा. - साक्षी इटावा - काजोल कानपुर देहात
50 किग्रा. - कृष्णा जालौन - रितु गुप्ता कानपुर देहात
52 किग्रा. - बबली कानपुर नगर - पूजा कानपुर नगर
57 किग्रा. - प्रियंका कानपुर नगर - सुनैना इटावा
60 किग्रा. - दीपक इटावा - अंजली कानपुर देहात
63 किग्रा. - सरिता झांसी - कामिनी कन्नौज
70 किग्रा. - सोनल कानपुर देहात - बबली कानपुर देहात
75 किग्रा. - शैली इटावा- अन्नू यादव इटावा
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed