फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Etawah and Jhansi kneel before railway players

Farrukhabad News: रेलवे के खिलाड़ियों के आगे इटावा व झांसी ने टेके घुटने

Sun, 14 Jan 2024 02:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 14 Jan 2024 02:14 PM IST
विज्ञापन
Etawah and Jhansi kneel before railway players
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मैचों में इटावा व झांसी की टीमों ने रेलवे के खिलाड़ियों के आगे घुटने टेक दिए। नॉर्दर्न रेलवे लखनऊ ने छात्रावास झांसी व नॉर्दर्न सेंट्रल रेलवे प्रयागराज ने इटावा हॉकी टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय पुरुष आमंत्रण प्रतियोगिता के तहत शनिवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला इटावा हॉकी तथा नॉर्दर्न सेंट्रल रेलवे प्रयागराज की टीमों के बीच खेला गया। 20 मिनट के पहले हाॅफ में ही नॉर्दर्न सेंट्रल ने इटावा टीम के खिलाफ गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाॅफ में दोनों टीमों के खिलाड़ी स्टिक से गोल करने के लिए एक-दूसरे को चकमा देने का प्रयास करते रहे, लेकिन इटावा को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

हालांकि तीसरे हाॅफ में इटावा की टीम एक गोल करने में कामयाब हो गई। नॉर्दर्न सेंट्रल रेलवे ने इटावा को 2-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में नॉर्दर्न रेलवे लखनऊ शुरू से ही छात्रावास झांसी टीम पर हावी रही। झांसी टीम के खिलाड़ी एक गोल भी नहीं कर सके। जिसके चलते नॉर्दर्न रेलवे लखनऊ ने छात्रावास झांसी की टीम को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच शुरू होने से पहले डॉ. केएम द्विवेदी तथा सैयद रिजवान अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। रेफरी की भूमिका नीलमा राजेश, नितिन सक्सेना, मुशीर अहमद, राजीव सक्सेना व कवि यादव ने निभाई। इस दौरान मुख्य अतिथि अपर जिला जज महेंद्र सिंह, अंजुम दुबे, लक्ष्मण टंडन, अफजल अहमद, अवनींद्र कुमार, सुरेंद्र यादव, नवाब सिद्दीकी, चमन टंडन व अरविंद जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed