{"_id":"6afca2db5bc3a168bf059837","slug":"erosion-by-the-ganga-intensifies-again-in-samachipur-four-houses-left-teetering-on-the-edge-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112538-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: समैचीपुर में गंगा का कटान फिर तेज, चार मकान लटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: समैचीपुर में गंगा का कटान फिर तेज, चार मकान लटके
विज्ञापन
शमसाबाद। बाढ़ के बाद गंगा का जलस्तर भले ही तेजी से कम हुआ हो, मगर दो दिन से कटान ने फिर तेजी पकड़ ली है। इससे समैचीपुर गांव में चार मकान गंगा में लटकने लगे हैं। ये कभी भी जमींदोज हो सकते हैं। बाढ़ में 228 पक्के व झोपड़ीनुमा मकान कट गए थे। जिला प्रशासन इनमें से मात्र 37 को ही मकान बनाने के लिए जमीन दे सका है।
समैचीपुर गांव के अनीस, समीम, हसीना बेगम और साजिद के मकान गंगा की जद में हैं। पानी की धार मिट्टी के किनारे तेजी से काट रही है। चारों परिवार मकानों को लेकर भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कटान इसी तरह जारी रहा तो उनके आशियाने गंगा में समाना तय है। ग्राम प्रधान ताराबानो ने बताया कि गांव में एक बार फिर कटान तेज हो गया है। चार मकानों के बाद करीब 10 मीटर दूरी पर कई मकान बने हुए हैं। इससे ग्रामीण आशंकित हैं।
लेखपाल पंकज सिंह ने बताया कि जिन बाढ़ पीड़ितों को जमीन नहीं मिली है, उनकी पत्रावलियां तैयार की जा रही हैं। कुछ ही दिनों में सभी बाढ़ पीड़ितों को जमीन दे दी जाएगी।