फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   EO's CUG number closed, 500 birth-death certificates stuck

Farrukhabad News: ईओ का सीयूजी नंबर बंद, 500 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अटके

Sat, 25 Jan 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
EO's CUG number closed, 500 birth-death certificates stuck
प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जानकारी करता अधेड़।  - फोटो : प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जानकारी करता अधेड़।
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) का सीयूजी नंबर बंद होने से सात दिन से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अटक गए हैं। अभी तक 500 से अधिक लोगों के न तो आवेदन ऑनलाइन हो पा रहे हैं और न ही प्रमाण पत्र का प्रिंट निकल पा रहा है। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैै।
विज्ञापन

नगर पालिका में शहरी क्षेत्र के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) पर ऑनलाइन बनाए जाते हैं। सीआरएस पोर्टल पर अधिशासी अधिकारी का सीयूजी मोबाइल नंबर फीड है। पोर्टल पर लॉग इन करने पर ओटीपी ईओ के मोबाइल पर जाता है। सात दिन पहले मुख्यालय से ईओ का सीयूजी मोबाइल नंबर बंद हो गया। नंबर बंद होने के कारण उस पर ओटीपी नहीं जा रहा। इसके चलते पोर्टल नहीं खुल पा रहा है। पालिका में हर रोज 75 से 100 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन आते हैं। पोर्टल बंद होने से आवेदनों का ऑनलाइन होना बंद हो गया। यही नहीं 200 से अधिक प्रमाण पत्रों के प्रिंट आउट भी फंस गए हैं। लिहाजा हर रोज लोग पालिका के चक्कर लगाने के बाद बिना काम के ही लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

----------
फतेहगढ़ के मोहल्ला नगलादीना निवासी अरविंद तिवारी को बेटी का स्कूल में दाखिला कराना है। इसके लिए कई दिन पहले जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। बताया कि चार-पांच बार पालिका कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं। मगर अभी तक प्रमाण पत्र नहीं बन सका है। इससे खासी दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालदरवाजा निवासी दिनेश कुमार एक परिजन के साथ पालिका में मिले। बताया कि उनके पिता की कई दिन पहले मृत्यु हो चुकी है। वह आए तो पोर्टल बंद होने की बात कही गई। आज आवेदन जमा करके ही जाएंगे। मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में देरी से काफी दिक्कत हो जाएगी।



जिस नंबर पर ओटीपी जाता है, वह मुख्यालय से तकनीकी रूप से बंद हो गया था। अब नंबर चालू हो गया है। लिहाजा शनिवार से प्रमाण पत्र बनने शुरू हो जाएंगे। -हितेंद्र कुमार, पटल प्रभारी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed