{"_id":"5daf11028ebc3e93c95f3452","slug":"eo-sought-reply-from-the-superintendent-of-tax-in-absentia-farrukhabad-news-knp5213091172","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अधिकारी ने कर अधीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अधिकारी ने कर अधीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
कई दिन से बिना सूचना गैरहाजिर कर निरीक्षक अधिशासी अधिकारी (ईओ) रश्मि भारती ने स्पष्टीकरण मांगा है। तय समय में यदि जवाब न मिला, तो वह शासन को कार्रवाई के लिए पत्र लिखेंगी।
नगर पालिका परिषद में कर अधीक्षक का काम शासन से आए कर निरीक्षक योगेंद्र यादव देख रहे हैं। इससे पहले यहां तैनात रहीं किरन सोनकर एक साल पहले छह माह की चाइल्ड केयर लीव लेकर चलीं गईं और फिर उन्होंने अपना संबद्धीकरण लखनऊ करवा लिया।
तभी यहां तैनात किए गए कर निरीक्षक योगेंद्र यादव को पांच माह पहले कर अधीक्षक का कार्यभार चेयरमैन वत्सला अग्रवाल ने दे दिया था। कर अधीक्षक इन दिनों में कई बार ईओ को सूचना दिए बिना ड्यूटी से गायब हो गए। वह किसी का फोन भी रिसीव नहीं करते हैं। वह पांच दिन पहले ड्यूटी से चले गए।
विज्ञापन
तब से नहीं लौटे और ईओ का भी फोन रिसीव नहीं किया। ईओ ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कर अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। ईओ ने बताया कि पालिका का कर संबंधी कामकाज पूरी तरह प्रभावित है। तय समय में जवाब नहीं दिया, तो उनके खिलाफ शासन को पत्र लिखकर स्थानांतरण अथवा निलंबन की कार्रवाई के लिए लिखेंगी।