{"_id":"5e4402ca8ebc3ee5e642e0fd","slug":"eo-handled-the-charge-looked-at-the-arrangements-of-goshala-farrukhabad-news-knp544099820","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ ने संभाला चार्ज, गोशाला की देखी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ ने संभाला चार्ज, गोशाला की देखी व्यवस्थाएं
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद नगर पंचायत में कार्यभार संभालने के बाद निरीक्षण करते प्रभरी ईओ जयविजय सिंह।
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। नगर पंचायत में ईओ का पदभार संभालने के बाद डूडा के पीओ जयविजय सिंह ने कार्यालय का निरीक्षण किया। वह गोशाला पहुंचे और गायों के चारा, दाना आदि की व्यवस्था देखी। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री योजना के आवास चेक किए। निर्देश दिए कि जो किस्त मिल चुकी है, उसका शीघ्र उपयोग करें।
प्रभारी ईओ जयविजय सिंह सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद नगर पंचायत के कर्मचारियों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि जो भी लंबित कार्य पड़े हैं, उन्हें शीघ्र पूरा करें। किसी भी पटल पर कोई काम लंबित नहीं रहना चाहिए। इसके बाद वह गोशाला पहुंचे। गोशाला प्रभारी से पत्रावलियां देखीं और चारा, दाना की जानकारी ली।
गोशाला में गोवंश की सहूलियतों को भी परखा। उन्होंने गोशाला प्रभारी से कहा कि वह गोवंशों की दिक्कतों के बारे में उन्हें बताएं। उनकी कोशिश रहेगी कि किसी भी गोवंश को दिक्कत न होने पाए। प्रभारी ईओ ने नगर पंचायत में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के भवनों को भी देखा। पात्रों को निर्देश दिए कि जो किस्तें जारी हो चुकी हैं उनका शीघ्र उपभोग करके जांच करा लें। ताकि अगली किस्त जारी की जा सके।