फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   EO cleans the city and DPRO in villages

शहर से गांव तक चला क्लीन अभियान

Sat, 18 Jul 2020 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
EO cleans the city and DPRO in villages
गांव हैवतपुर गढ़िया में सफाई कराते डीपीआरओ। - फोटो : FARRUKHABAD
ईओ ने शहर और डीपीआरओ ने गांवों में कराई सफाई
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शासन के फरमान के बाद शनिवार को लॉकडाउन के दिन शहर से लेकर गांवों तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। शहर में अधिशासी अधिकारी (ईओ) और गांवों में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने कमान संभाली। नालियों, गलियों की गंदगी को तुरंत बाहर हटवाया गया। शहर में सैनिटाइजेशन का अभियान भी चला।
डीपीआरओ ने 25 सफाई कर्मियों की टीम बनाई। इसके बाद सोताबहादुरपुर ग्राम पंचायत के पांचाल घाट क्षेत्र में सफाई कराई। नाले-नालियों, सड़कों पर निकले कीचड़ और कूड़े को तुरंत ही हटवाया गया। इसके बाद हैवतपुर गांव जाने वाले मार्ग पर कांशीराम कालोनी के सामने सड़क पर बहते पानी को रुकवाया। हैंडपंप के सामने गड्ढा करवाकर पानी को साफ कराया।
विज्ञापन

ईओ रवेंद्र कुमार ने शहर में 40-40 सफाई कर्मियों की दो टीमें बनाईं। इसके बाद नेहरू रोड पर अभियान चलाया। अन्य चार मोहल्लों में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पालिका की टीमों ने मुख्य बाजार सैनिटाइज किए। गलियों, सड़कों के किनारे चूना भी डाला गया। पालिका ने कूड़ा तुरंत उठाने की कोशिश की, मगर कई स्थानों पर शाम तक गंदगी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड के सामने नाले की हुई सफाई
नगर पालिका ने जेसीबी लगाकर मिशन कंपाउंड से नेकपुर तक लंबे समय से चोक नाले को साफ कराया। लोगों ने नाले पर स्थायी अतिक्रमण करके पटियां डाल रखी थीं। उन्हें भी तोड़ दिया गया। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, फिर भी पालिका ने सख्ती दिखाकर सफाई करवा दी। वहीं सड़क के दूसरी ओर वर्षों से बंद पड़े नाले की जेसीबी से खुदाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed