फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Environment Minister gave the message of environmental protection by planting saplings at the Forest Awareness Centre.

Farrukhabad News: पर्यावरण मंत्री ने वन चेतना केंद्र में पौध लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Sat, 06 Jun 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Environment Minister gave the message of environmental protection by planting saplings at the Forest Awareness Centre.
फोटो-39 निनौआ स्थित वन चेतना केंद्र में पौधा लगाते वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना व
फर्रुखाबाद/कमालगंज। वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के साथ निनौआ स्थित वन चेतना केंद्र में पौधरोपण किया। मंत्री ने कहा कि पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य था, वह पूरा हो गया और उसका केंद्र फर्रुखाबाद बना। सदर विधायक ने कहा कि वह फतेहगढ़ में पोस्टमार्टम हाउस के आस-पास पौधरोपण का अभियान चलाएंगे। जिससे धूप में बैठने वाले लोगों को छाया मिल सके।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र की 118 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण अभियान चलाया गया। रानूखेड़ा स्थित खेल मैदान में मुख्य कार्यक्रम कर 101 पौधे लगाए गए। इसकी देखरेख का जिम्मा महिला स्वयं सहायता समूह को दी गई। रानूखेड़ा खेल मैदान में परियोजना निदेशक कपिल कुमार ने कहा कि स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए हर किसी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत ने कहा कि देसी व जलवायु अनुकूल पौधों का रोपण होना चाहिए। ब्लाक प्रमुख शकुंतला राजपूत के पति क्षेत्र पंचायत सदस्य शीलचंद्र राजपूत ने कहा कि पौधों को लगाने के बाद वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करें। बीडीओ अनिल चंद्र, मंडल भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, दिलीप श्रीवास्तव, आशीष दुबे उर्फ छोटू भी मौजूद रहे। एपीओ गौरव सिंह ने 118 पंचायतों में 59 हजार पौधे लगाने का दावा किया। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने जहानगंज मार्ग स्थित राजपूताना पब्लिक स्कूल में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों, बूथों एवं ब्लाकों पर कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाया। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक वीरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed