{"_id":"59860f694f1c1b5d418b47fc","slug":"entry-into-the-house-on-the-soldier-tampered-with-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही पर घर में घुसकर की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही पर घर में घुसकर की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
फर्रुखाबाद
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले में तैनात एक सिपाही पर पड़ोसी गांव के एक घर में घुसकर युवती के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। युवती के मुताबिक, चीखपुकार सुनकर उसके पिता बचाने पहुंचे तो सिपाही ने उनकी पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मलू निवासी हिम्मत सिंह यादव का आरोप है कि उनके घर में पड़ोसी गांव नगला जयलाल मौजा बीघामऊ निवासी सिपाही सुनील कुमार यादव अक्सर जबरन घुस आता है। उनके घर में मौजूद महिलाओं से छेड़छाड़ करता है। शुक्रवार रात भी सिपाही उनके घर में घुस आया। उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। चीखपुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचे। विरोध करने पर सिपाही ने उनके साथ मारपीट की।
इसके बाद गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस घटना के बाद से उसका पूरा परिवार भयभीत है। कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी सिपाही फरार है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इटावा जिले में उसकी कहां तैनाती है इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।