फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Enrollment in NCC will not happen without matching Aadhar card and mark sheet

Farrukhabad News: आधार कार्ड, अंकपत्र के मिलान के बिना नहीं होगा एनसीसी में इनरोलमेंट

Sun, 27 Apr 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Enrollment in NCC will not happen without matching Aadhar card and mark sheet
फर्रुखाबाद। नवीन सत्र में उन्ही छात्र-छात्राओं को एनसीसी में लिया जाएगा। जिनके आधार कार्ड, मार्कशीट व बैंक खाता का विवरण समान होगा। 31 जुलाई के बाद भर्तियां शुरू होंगी। भर्ती के दौरान कमी मिलने पर अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को 12 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल अमरजीत सिंह मलिक, एडम अफसर कर्नल अमनदीप सिंह खारोड ने बटालियन की सभी उप इकाइयों के सहयोगी अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नवीन सत्र में एनसीसी कैडेट के एनरोलमेंट कराए जाने पर चर्चा हुई। कमान अधिकारी ने कहा कि नवीन सत्र में केवल उन्हीं छात्रों का संस्था में प्रवेश दिया जाएगा जिनके अंक पत्र, आधार कार्ड तथा बैंक में जीरो बैलेंस पर खोले गए खाते में नाम एम समान होगा। जिन छात्रों के डाटा में गड़बड़ी मिलेगी उनका भर्ती होना संभव नहीं हो सकेगा। कहा कि 31 जुलाई प्रवेश की अंतिम तिथि होगी। जिन छात्रों को एनसीसी में भर्ती होना है। वह अपने प्रपत्रों में अपना और पिता का नाम मिलान कर लें। गड़बड़ी होने पर अभी से सुधार कराने की प्रक्रिया शुरू कर दें। कहा कि भर्ती प्रक्रिया अगस्त माह के पहले सप्ताह में पूरी कर ली जाएगी। इस दौरान कैप्टन संदीप माधव को मेजर की रैंक लगाकर सम्मानित किया गया। वह वर्तमान में एचएलबीएन इंटर कॉलेज छिबरामऊ में रसायन विज्ञान प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। मेजर केके सिंह, कैप्टन बलविंदर सिंह लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर, लेफ्टिनेंट चंचल शर्मा, लेफ्टिनेंट अवधेश प्रभु खोजी ,लेफ्टिनेंट राजेश दुबे, लेफ्टिनेंट राजू अहिरवार ,लेफ्टिनेंट विमल कुमार कोरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed