फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Encroaching cold morning run rung afternoon

सुबह चला अतिक्रमण का डंडा दोपहर बाद ठंडा

Mon, 23 Jan 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Mon, 23 Jan 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Encroaching cold morning run rung afternoon
रोडवेज बस अड्डे के बाहर फैले अतिकमण को हटाते पुलिसकर्मी। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
जिला प्रशासन ने सोमवार को शहर में लालदरवाजा से लेकर रोडवेज बसअड्डा फिर नेहरू रोड से रेलवे रोड चौकी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

अफसरों के जाने के दो घंटे बाद ही रोडवेज बस अड्डे के बाहर डग्गामार वाहन आकर खड़े हो गए और होटल वालों और ट्रैवल्स संचालकों ने फुटपाथ पर ही बेंच आदि फिर डाल लीं।


सीओ सिटी आलोक सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह और शहर कोतवाल द्रविड़ सिंह ने सीआईएसएफ के जवानों के साथ सुबह लालदरवाजा से अतिक्रमण अभियान की शुरूआत की।
विज्ञापन


रोडवेज बस अड्डे पर पुलिस ने राधेश्याम, गगन आटो मोबाइल्स, सौरभ आटो स्पेयर्स पार्टस और दुर्गा आटो सेल्स के बाहर अतिक्रमण देख उसे हटवाने के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही इनके चालान भी किए। सीओ सिटी ने टिनशेड हटवाने की हिदायत रोडवेज बसअड्डे के बाहर दुकानदारों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोडवेज बसअड्डे के बाहर खाने का होटल रखे होटल मालिक से सीओ सिटी ने भट्ठी आदि अतिक्रमण तोड़ने के निर्देश दिए। इस दौरान पैरवी करने आए प्रदीप मिश्र को सीओ सिटी ने कड़ी फटकार लगाई।

रोडवेज बस अड्डे पर जय मां गंगा ट्रैवल्स, रिंकू बस सर्विस के काउंटरों को फुटपाथ से हटवाया। चतुर्वेदी बस सर्विस के बाहर लोहे का जीना बना देख सीओ सिटी ने उसे हटवाने के सख्त निर्देश दिए। लालदरवाजा पर फुटपाथ पर फल और सब्जी की ठेलियों को हटवाया।


लालसराय पर फुटपाथ पर रेडीमेड के कपड़े कोतवाल द्रविड़ सिंह ने सड़क पर फेंकते हुए दुकानदार को कड़ी फटकार लगाई। घुमना बाजार बूरा वाली गली के बाहर खड़ी बाइकों की हवा निकाली गई। जेसीबी से टिनशेड भी तुड़वाए गए।


रेलवे रोड पर नरेश कोल्ड स्टोरेज के बाहर एक होटल का ग्लोसाइन बोर्ड तोड़कर नगर पालिका के ट्रैक्टर-ट्राली में डलवा लिया। रेलवे रोड चौकी के बाहर अभियान समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed