{"_id":"610595828ebc3eba8b3c2e3c","slug":"enchrochement-drive-farrukhabad-news-knp6435699170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी रोड पर अतिक्रमण हटाने को फिर गरजा बुल्डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी रोड पर अतिक्रमण हटाने को फिर गरजा बुल्डोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित कचहरी रोड पर दोबारा हुए अतिक्रमण पर शनिवार को फिर बुलडोजर चला। नोकझोंक के बीच कई घरों के सामने पटिया, सीढ़ी व दीवारें ढहाई गईं।
कलक्ट्रेट से लेकर डीएम आवास तक सुंदरीकरण के लिए सड़क किनारे फुटपाथ पर पेवरब्रिक लगाई जा रही है। पिछले दिनों चिह्नांकन के बाद अतिक्रमण हटाकर काम कराया गया था। काम होने के बाद कई लोगों ने अपने घरों के सामने फुटपाथ पर फिर अतिक्रमण कर लिया था। डीएम के आदेश के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे और अतिक्रमण साफ किया। कुछ लोगों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस का सख्त रुख देखकर शांत हो गए।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अब शहर में शीघ्र ही अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चौक घंटाघर से लेकर लोहाई रोड, रेलवे रोड, लिंजीगंज, मन्नीगंज, कादरीगेट आदि शहर के मुख्य चौराहों का अतिक्रमण हटाया जाएगा। अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया अनवरत जारी रहेगी।