फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Empty hungry cattle in cow sheds, CDO got fodder

Farrukhabad News: गोशालाओं में नाद खाली भूखे गोवंश, सीडीओ ने डलवाया चारा

Fri, 21 Apr 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 21 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Empty hungry cattle in cow sheds, CDO got fodder
कमालगंज। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा ने गुरुवार को गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। बढ़पुर ब्लाक के याकूतगंज में गोवंशों की नाद (चरही) में भूषा-दाना नहीं मिला। हरा चारा भी गोवंशों को नहीं मिल रहा। वहीं कमालगंज ब्लाक में गगनी ग्राम पंचायत की हसनापुर गोशाला में स्टॉक रजिस्टर अधूरा पाया गया। गोवंश भूखे होने की संभावना पर सचिवों को निर्देश दिए गए कि रोजाना गोवंशों की नाद में भूषा-दाना डालने का वीडियो बनाकर भेजा जाए।
विज्ञापन

सीडीओ सुबह 10 बजे याकूतगंज स्थित गोशाला पहुंचे। वहां 104 गोवंश पाए गए। भूसा भंडार कक्ष में केवल 15 कुंटल भूसा था। पशु आहार भी बहुत कम था।गोपालक ने कहा कि 3 बीघा में हरे चारा के लिए चरी की बुवाई की है। गोवंश की चरही में भूसा व दाना नहीं पाया गया, उपस्थित गोपालक ने कहा कि हर रोज 5 कुंतल भूसा की जरूरत होती है। इस हिसाब से 3 दिन का ही भूषा था। सभी बीडीओ को निर्देश दिए गए थे कि इस समय सीजन होने से ज्यादा से ज्यादा भूसा भंडारण किया जाए। फिर भी भंडारण न होने पर वह नाराज हुए। सचिव को रोजाना भूसा व दाना खिलाते समय वीडियो बना कर भेजने के निर्देश दिए। हसनापुर में 286 गोवंश थे। यहां भी नाद खाली थीं। सचिव को मौके पर ही भूसा-दाना डलवाने को कहा। स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। भूसा भी 30 कुंटल ही था। सिंधौली में 172 गोवंश के लिए 52 कुंतल भूसा स्टॉक था। सीडीओ ने अपने सामने भूसा व दाना डलवाया।
विज्ञापन


गौवंश महमदपुर अचला में 110 गोवंश मिले। भूसा शेड का निर्माण होता पाया गया। पंचायत सचिव ने कहा कि शेड का निर्माण कर 600 कुंटल भूसा भंडारण करा दिया जायेगा। गोवंश की नाद में भूसा-दाना डलवाया गया। एक गोवंश के बीमार होने पर पशु चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण के आदेश दिए गए। बड़े गोवंशों को छोटे गोवंश से अलग रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed