फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Employees wandered to cut election duty with a child in their lap

गोद में बच्चा लेकर चुनाव ड्यूटी कटवाने को भटके कर्मचारी

Sat, 19 Feb 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Employees wandered to cut election duty with a child in their lap
सातनपुर मंडी में पति व बच्चों के साथ खड़ीं सोनम सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव कराने के लिए शनिवार सुबह से सातनपुर मंडी में पोलिंग पार्टियां रवाना करने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान गोद में छोटे बच्चे लेकर कई महिलाएं ड्यूटी कटवाने के लिए भटकती रहीं। इसके बावजूद पति-पत्नी में से किसी एक की भी ड्यूटी नहीं काटी गई।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 990 मतदान केंद्रों पर 1629 मतदेय स्थल (बूथ) बनाए गए हैं। रविवार सुबह सात बजे से सभी बूथों पर मतदान शुरू होगा। प्रत्येक बूथ पर पीठासीन अधिकारी सहित चार मतदान कर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सात बजे से सातनपुर मंडी में पोलिंग पार्टियों को ड्यूटी देने का काम शुरू कर दिया गया। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रवार अधिकारी नियुक्त कर उनके काउंटर लगवाए गए। ड्यूटी लेने के बाद कर्मचारियों को ईवीएम व अन्य चुनाव सामग्री देकर पोलिंग पार्टियों को बसों से बूथों के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ी समस्या महिला मतदान कर्मियों के सामने रही। पति-पत्नी दोनों सरकारी नौकरी में होने से उनकी चुनाव में ड्यूटी लगी। अब घर पर छोटे बच्चों को कौन देखे। इससे महिला कर्मी अपने बच्चों को गोद में लेकर ड्यटी कटवाने के लिए भटकती रहीं।

चुनाव ड्यूटी लेने वालों की भीड़ सातनपुर मंडी परिसर में दिन भर लगी रही। कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। स्वास्थ्य कर्मी थर्मल स्कैनिंग में औपचारिकता करते नजर आए।

सातनपुर मंडी में अपने बच्चों के साथ बैठीं दीपिका। संवाद

सातनपुर मंडी में अपने बच्चों के साथ बैठीं दीपिका। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed