{"_id":"6aa44991d9a9d1ce5c0dc215","slug":"employees-on-strike-for-a-five-day-banking-week-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111734-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बैंकिंग सेवा पांच दिन करने के लिए कर्मचारी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बैंकिंग सेवा पांच दिन करने के लिए कर्मचारी हड़ताल पर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांच दिवसीय बैंकिंग सेवा करने की मांग और उद्योगों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मी शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए। लालगेट स्थित पीएनबी शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। बैंकिंग लेन-देन और चेक क्लीयरिंग भी बंद रही।
सात यूनियन के बैंक कर्मचारी अपनी शाखाओं में काम करने नहीं पहुंचे। बारिश के बीच काफी कम संख्या में कर्मचारी नेता लालगेट स्थित पीएनबी शाखा पहुंचे। वहां प्रदर्शन कर कर्मचारी नेता आश्रय अवस्थी ने कहा कि बैंकों के सभी संगठन प्रत्येक शनिवार को शाखाएं बंद रखने की मांग कर रहे हैं। अभी तक दूसरे और तीसरे शनिवार को ही बंदी रहती है। कहा कि कई माह पहले यूनियन नेताओं और बैंक प्रबंधन में लिखित समझौता हुआ, मगर सरकार लागू नहीं कर रही है। कहा कि आरबीआई, बीमा कंपनियां पहले से ही हफ्ते में पांच दिन काम कर रही हैं। प्रांतीय सहायक महामंत्री राजीव कुमार ने कहा कि बैंकों की तमाम सेवाएं डिजिटल हो चुकी हैं। लिहाजा 24 घंटे काम जारी रहता है।
उप्र बैंक एम्पलाइज यूनियन के मीडिया प्रभारी मयंक गुप्ता ने कहा कि दो साल पहले हुए समझौते में शनिवार को अवकाश के बदले सोमवार से शुक्रवार हर दिन 40 मिनट अधिक काम करने की बात कही गई थी। यदि मांगें नहीं मानी तो आगे भी हड़ताल होगी। प्रदर्शन में राजीव कुमार, राजीव सिंह चौहान, निखिल मिश्र, प्रदीप सोमवंशी, मानवेंद्र चौहान, ब्रजेश राय, धीरेंद्र यादव, जयंत यादव आदि कर्मचारी थे।